IPL 2026: मजबूत हुई गुजरात टाइंटस की बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका के इस स्टार विकेटकीपर/बल्लेबाज की हुई टीम में एंट्री

मजबूत हुई गुजरात टाइंटस की बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका के इस स्टार विकेटकीपर/बल्लेबाज की हुई टीम में एंट्री
  • गुजरात टीम में शामिल हुए साउथ अफ्रीकी प्लेयर कॉनर एस्टरहुइजेन
  • इंग्लिश प्लेयर टॉम बैंटन की जगह लेंगे
  • कोलकाता के खिलाफ आज टूर्नामेंट का अपना पांचवां मुकाबला खेल गुजरात

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे। इंग्लिश प्लेयर को उंगली में गंभीर चोट आई थी। बैंटन ने हाल ही में टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उनके टीम से बाहर होने के बाद गुजरात ने उनका रिप्लेसमेंट खोज लिया है।

कॉनर एस्टरहुइजेन हुए शामिल

साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन बैंटन की जगह टीम में शामिल होंगे। उन्हें गुजरात ने 75 लाख रुपये में साइन किया है। वह पहली बार दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 5 मैचों की उस सीरीज में उन्होंने 145.98 की स्ट्राइक रेट 200 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के निकले थे। यह उनकी पहली इंटरनेशल सीरीज थी और इसमें उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

एस्टरहुइजेन की पारी की बदौलत ही साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की थी। इससे पहले वह साउथ अफ्रीका20 लीग में भी खेल चुके हैं।

बात करें गुजरात की तो आईपीएल के इस सीजन में टीम का प्रदर्शन अभी तक ठीकठाक रहा है। टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं जिनमें से दो में उसे जीत जबकि दो में हार मिली है। चार अंकों के साथ टीम अभी पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर मौजूद है। टीम आज अपना पांचवा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेल रही है।

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, आर साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, ईशांत शर्मा और कॉनर जएस्टरहुइजेन (विकेटकीपर)।

Created On :   17 April 2026 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story