GT Vs KKR: 'मैं आखिर तक क्रीज पर टिका रहना चाहता था...', KKR के खिलाफ मिली जीत के बाद बोले शुभमन गिल

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच भिड़ंत हुई। मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर गुजरात ने इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टीम की इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे जिन्होंने 50 गेंदों पर 86 रन शानदार पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस से कहां हो रही चूक? इन 5 कारणों के चलते नहीं टूट रहा हार का सिलसिला
आखिर तक खेलना चाहता था - गिल
मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद गिल ने कहा कि वह अंत तक क्रीज पर रहना चाहते थे और टीम को जीत दिलाकर लौटना चाहते थे। गुजरात के कप्तान ने कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आदर्श रूप से हम इस मुकाबले को कम से कम दो ओवर पहले ही खत्म करना चाहते थे। मैं सच में इसे कम से कम दो और ओवर पहले खत्म करना चाहता था और जिस तरह से मैं आउट हुआ, उससे मैं काफी निराश था। मैं आखिर तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था और मैच को खत्म करना चाहता था।"
मुकाबले की बात करें तो केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की 86 रनों की कप्तानी पारी के दम पर 181 रनों के टारगेट को दो गेंद बाकी रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Created On :   18 April 2026 12:40 AM IST







