IPL 2026: कोलकाता पर लगा ग्रहण, जीत का खाता खोलने को तरस रही KKR के खिलाड़ियों का 19वें सीजन में कैसा है प्रदर्शन?

कोलकाता पर लगा ग्रहण, जीत का खाता खोलने को तरस रही KKR के खिलाड़ियों का 19वें सीजन में कैसा है प्रदर्शन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 19वें सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पांच मैच खेलने के बाद भी पहली जीत को तरस रही है। टीम टुकड़ों में अच्छा खेल रही है, लेकिन मैच जीतने वाली परफॉमेंस अभी तक नहीं आई है। कोलकाता ने कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ और रिंकू सिंह को 13 करोड़ में खरीदा वह उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके।

KKR 5 में से 4 मैच गंवा चुकी है, उसका एक मैच रद्द हुआ है। कुल मिलाकर इस सीजन आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे निचले पायदान पर है। सवाल वहीं आखिर KKR को क्या हुआ है? जिस टीम ने इतने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया उसकी लगातार हारने की वजह क्या है। शाहरुख खान की टीम में स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद बैटिंग बॉलिंग दोनों फेल हो रही है।

साल 2024 में गौतम गंभीर की कोचिंग में और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता अंक तालिका में सबसे निचले 10वें पायदान पर है। 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के विरुद्ध मुकाबले में अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाने में रिंकू सिंह का बल्ला बिलकुल शांत रहा है।

कैमरन ग्रीन पर बड़ा दांव लगाने वाली केकेआर को उनके प्रदर्शन ने निराश किया है। ग्रीन का बल्लेबाजी एवरेज 14 और स्ट्राइक रेट 143.58 रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के आए। 5 मैचों की 2 पारियों में उन्होंने 24 गेंदों पर 58 रन बनाए और एख विकेट झटके।

2026 में कोलकाता के बल्लेबाजों का प्रदर्शन

अंगकृष रघुवंशी- 182 रन (5 मैच, एवरेज: 45.50, स्ट्राइक रेट: 155.55 )

अज‍िंक्य रहाणे - 152 रन (5 मैच, एवरेज: 38, स्ट्राइक रेट: 149.01)

र‍िंकू सिंह- 78 रन (5 मैच, एवरेज: 26.00, स्ट्राइक रेट: 120.00 )

फ‍िन एलन - 81 रन (5 मैच, एवरेज: 16.20, स्ट्राइक रेट 192.85)

कैमरन ग्रीन - 56 रन (मैच 5 , एवरेज: 14, स्ट्राइक रेट

रोवमैन पॉवेल - 70 रन (3 मैच, स्ट्राइक रेट: 152.17)

गेंदबाजों का प्रदर्शन

वैभव अरोड़ा 5 मैच, 16 ओवर्स, 192 रन, 6 विकेट

कार्तिक त्यागी 5 मैच, 15 ओवर्स, 157 रन, 5 विकेट

अनुकूल रॉय 5 मैच, 10.1 ओवर्स, 84 रन, 4 विकेट

ब्लेस‍िंग मुजारबानी 2 मैच, 7 ओवर्स, 75 रन, 4 विकेट

सुनील नरेन 4 मैच, 15 ओवर्स, 103 रन, 3 विकेट

कैमरन ग्रीन 5 मैच, 4 ओवर्स, 58 रन, 1 विकेट

2026 में कोलकाता किन-किन टीमों से हारी

14 अप्रैल 2026: CSK ने 32 रन से मैच जीता

9 अप्रैल 2026: LSG ने 3 विकेट से मैच जीता (एक भी गेंद बाकी नहीं थी)

6 अप्रैल 2026: KKR vs PBKS- मैच का कोई नतीजा नहीं निकला

2 अप्रैल 2026: SRH ने 65 रन से जीत दर्ज की

29 मार्च 2026: MI ने 6 विकेट से मैच जीता (5 गेंद बाकी थीं)

Created On :   17 April 2026 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story