IPL 2026: KKR ने GT को दिया 181 रन का लक्ष्य, ग्रीन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, रबाड़ा ने 3 विकेट चटकाए

KKR ने GT को दिया 181 रन का लक्ष्य, ग्रीन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, रबाड़ा ने 3 विकेट चटकाए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज के मैच में बैटिंग करते हुए KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं।

टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने खेली अर्धशतकीय पारी। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 4 छक्के लगा कर 79 रन बनाए। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली कोलकाता की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम की ओर से ओपन करने मैदान में आए टिम साइफर्ट 19 बना कर पवेलियन लौटे। पारी की पहली 24 गेंदों में कोलकाता अपने तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट खो चुकी थी।

अपने खराब प्रदर्शन के चलते कैमरन ग्रीन आलोचकों से घिर गए थे क्योंकि वह मिनी ऑक्शन में 25 करोड़ में खरीदे गए थे। आज उन्होंने 79 रन की पारी खेल कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। रोवमैन पावेल ने ग्रीन के साथ मिलकर 55 रन जोड़ो। इसमें पावेल के 27 रनों का योगदान है। पावेल के आउट होने के बाद ग्रीन ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। इसमें से अधिकांश रन ग्रीन के हैं, दूसरी तरफ बल्लेबाजों का विकेट गिरना लगातार जारी था।

गुजरात के किस गेंदबाज ने कितने विकेट निकाले?

GT ने 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया इसमें कागिसो रबाड़ा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए। प्रसिद्ध कृष्णा और रसिद खान ने 1-1 विकेट निकालने में कामयाब रहे।

Created On :   17 April 2026 9:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story