CSK Vs LSG: चेन्नई ने लखनऊ को दिया 188 रन का टारगेट, कार्तिक ने खेली 71 रन की पारी, आकाश सिंह ने झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 के 59वां मुकाबला सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। लखनऊ को यह मुकाबला जीतने के लिए 188 रन बनाने होंगे।
यह भी पढ़े -चेन्नई के खिलाफ आकाश सिंह की तूफानी गेंदबाजी, चेन्नई के कप्तान को आउट कर जेब से निकाली पर्ची, जानें क्या लिखा था?
कार्तिक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
चेन्नई की तरफ से कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 71 रन बनाए। अपनी इस पारी में कार्तिक ने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। 53 रन पर 3 विकेट खोने वाली चेन्नई को कार्तिक और डेवाल्ड ब्रेविस ने 70 रन की साझेदारी कर संभाला। ब्रेविस ने 25 रन बनाए। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने केवल 16 गेंदों पर 32 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके व 2 छक्के जड़े।
वहीं, चेन्नई की ओर से आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में केवल 26 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर - गुरजपनीत सिंह।
लखनऊ सुपर जाइंट्स - मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर - जोश इंग्लिस।
Created On :   15 May 2026 10:07 PM IST








