LSG vs CSK Preview 2026: एलएसजी और चेन्नई के बीच आज दिलचस्प मुकाबला, लखनऊ की पिच के मिजाज से लेकर जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड तक सब कुछ

एलएसजी और चेन्नई के बीच आज दिलचस्प मुकाबला, लखनऊ की पिच के मिजाज से लेकर जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड तक सब कुछ
आईपीएल का 59वां मुकाबला चेन्नई और लखनऊ के बीच होने वाला है। ऐसे में चलिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल का 59वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला है। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से तो बाहर निकल चुकी है लेकिन आखिरी मुकाबलों में टीम के खिलाड़ी दमदार तरह से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में चेन्नई के लिए ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

मौसम रहने वाला है साफ

मौसम के बारे में जानें तो, लखनऊ में आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं जताई गई है। तेज गर्मी से खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही तापमान ज्यादा रहने से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। खिलाड़ियों को थकान और शरीर में पानी की कमी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, फैंस को पूरे बीस ओवर का मुकाबला देखने की भी उम्मीद है।

पिच के क्या रहने वाले हैं हाल?

यह मुकाबला जिस पिच पर खेला जाएगा, वहां पहले भी कम स्कोर वाले मैच देखने को मिले हैं। लखनऊ की टीम इस पिच पर पहले बड़े रन नहीं बना सकी थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि आज भी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर ज्यादा मदद मिलती दिखाई दी है। पिछले कई विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए हैं, जबकि स्पिन गेंदबाज ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए। ऐसे में दोनों टीमें अतिरिक्त तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती हैं।

क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में लखनऊ और चेन्नई सात बार आमने-सामने आए हैं। इनमें दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ था।

चेन्नई का पलड़ा भारी

वहीं, हालिया प्रदर्शन को देखें तो चेन्नई की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। वहीं लखनऊ के कुछ खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं। खासकर बल्लेबाजी में टीम मुकाबले का रुख बदलने की ताकत रखती है। ऐसे में आज फैंस को रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिल सकता है।

क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?

लखनऊ सुपर जॉयंट्स में जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मोहसिन खान शामिल हैं।

वहीं, सीएसके में रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसिन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी शामिल हैं।

Created On :   15 May 2026 1:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story