PBKS Vs MI: पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रन का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह और ओमरजई की तूफानी बैटिंग, शार्दूल ने झटके 4 विकेट

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। आईपीएल 2026 के 58वां मैच मुंबई इंडियंस और होम टीम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मुंबई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। मुंबई को यह मुकाबला जीतने के लिए 120 गेंदों पर 201 रन बनाने होंगे।
पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व 4 छक्के जड़े। उनके अलावा आखिरी ओवरों में अजमतुल्लाह उमरजई ने केवल 17 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 22 और कूपर कोन्नोल्ली ने 21 रन की पारियां खेलीं। पंजाब ने अपनी पारी की शुरुआत तेज की थी, लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरने की वजह से टीम दबाव में आ गई। हालांकि आखिरी ओवरों में उमरजई और बार्टलेट ने अच्छी बैटिंग कर टीम को 200 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
मुंबई की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा दीपक चाहर को 2 सफलता मिलीं। 1-1 विकेट राज बावा और कॉर्बिन बॉश के खाते में गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर - विष्णु विनोद।
मुंबई इंडियंस - रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।
इम्पैक्ट ऑप्शंस - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।
Created On :   14 May 2026 9:33 PM IST








