Virat Kohli News: 'मैं ऐसे माहौल में नहीं रह सकता', विराट ने बताई टेस्ट से संन्यास लेने की चौंकाने वाली वजह

मैं ऐसे माहौल में नहीं रह सकता, विराट ने बताई टेस्ट से संन्यास लेने की चौंकाने वाली वजह
जब से विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है तब से ही फैंस इसकी वजह पूछ रहे हैं। अब विराट ने खुद अपनी रिटायरमेंट का कारण बताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 मई 2025 ये एक ऐसा दिन था, जब विराट कोहली के करोड़ों फैंस मायूस हो गए थे। दरअसल, इस तारीख को विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। जबकि इसके पहले चर्चा थी कि वे इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे और धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, सोशल मीडिया पर विराट के रिटायरमेंट की पोस्ट देखकर, क्रिकेट जगत भौचक्का रह गया।

इसके बार चाहे फैंस हों या एक्सपर्ट्स सभी यही सवाल उठाते रहे कि आखिर विराट ने अचानक ये फैसला क्यों लिया? आरसीबी के पॉडकास्ट में विराट ने खुद इसकी वजह बताई है।

विराट ने बताया संन्यास का सच

आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में विराट कोहली से जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वो ऐसे वातावरण में नहीं रहना चाहते थे, जहां उन्हें खुद को बार-बार साबित करने की जरूरत महसूस होने लगे।

उन्होंने कहा, "मेरा नजरिया एकदम साफ है। यदि मुझे लगता है कि मैं जिस वातावरण में हूं, वहां अपना कुछ योगदान दे सकता हूं और वहां आसपास के लोग भी ऐसा महसूस करते हों तो मैं वहां रहूंगा। लेकिन जब मुझे ऐसा महसूस करवाया जाए कि मुझे अपनी अहमियत और काबिलियत साबित करके दिखानी होगी, तो मैं उस माहौल में नहीं रह पाउंगा।"

बता दें कि कोहली ने आखिरी बार टेस्ट मैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यह सीरीज विराट के लिए अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने सीरीज की 9 पारियों में केवल 190 रन ही बनाए थे। इनमें से भी पर्थ टेस्ट में उनका शतक था। बाकी के मैचों में उनके बल्ले से केवल 90 रन ही निकल सके थे।

Created On :   15 May 2026 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story