CSK Vs LSG: लखनऊ-चेन्नई के मैच में क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरे खिलाड़ी? सामने आई वजह

लखनऊ-चेन्नई के मैच में क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरे खिलाड़ी? सामने आई वजह
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।

इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर निकले। साथ ही मैच से पहले सभी ने ग्राउंड पर एक मिनट का मौन भी रखा। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है...

दरअसल, बुधवार यानि 13 मई को उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से भारी तबाही मची थी। राज्य में कई जगहों पर जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। इस दौरान 111 लोगों की जान चली गईं व सैंकड़ों घायल हो गए। मृतकों के सम्मान में मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा गया था। इसके साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर ग्राउंड पर खेलने उतरे हैं।

दोनों टीमों ने जताया दुख

घटना पर चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कीं। सीएसके ने पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश में आए तूफानों से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

वहीं लखनऊ ने लिखा, "उत्तर प्रदेश में आए तूफानों से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया।"

Created On :   15 May 2026 8:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story