IPL 2026: लखनऊ ने लगाया चेन्नई के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर ग्रहण, जाने हार के बाद क्या बोले CSK कप्तान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएस के ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए। मैच में मिली हार से चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग-लगभग समाप्त हो गई है।
CSK कप्तान ने अपने बयान में क्या कहा?
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, 'हम प्लान के साथ आए थे। हमने हार्ड लेंथ ट्राई की। उन्होंने कुछ शानदार शॉट खेले। मुझे लगता है कि हार्ड लेंथ में कुछ न कुछ था। उनके ओपनर्स ने शानदार बैटिंग की। आपको कभी-कभी एक्सेप्ट करना पड़ता है। पिछली बार भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी। कार्तिक शानदार खेले और मैं कॉन्फिडेंट हूं कि हम आखिरी दो मैचों में अच्छा खेलेंगे।'
लखनऊ को जीत दिलाने में मिचेल मार्श का मुख्य भूमिका थी। उन्होंने 38 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान मिचेल के बल्ले से 7 छक्के और 9 चौके लगाए। जोश इंग्लिश ने 32 गेंदों पर 36 और निकोलस पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। मुकुल चौधरी भी 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
Created On :   16 May 2026 12:46 AM IST








