Bihar CM Samrat Choudhary: टी-20 विश्व कप विजेता ईशान किशन को सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, 1 करोड़ का चेक दे कर कह दी बड़ी बात

टी-20 विश्व कप विजेता ईशान किशन को सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, 1 करोड़ का चेक दे कर कह दी बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने आज टी-20 विश्व कप विजेता ईशान किशन से शुक्रवार (15 मई) को मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को 1 करोड़ रुपए का चेक देकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

ईशान किशन ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम रोल अदा किया। वह विश्व कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत नींव तैयार करते थे। सीएम ने 1 करोड़ का चेक तो दिया ही साथ ही आगे के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, "आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, Ishan Kishan जी को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।"

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच न्यूजीलैंड से हुआ था। ईशान किशन, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में हाफ सेंचुरी मारी थी। ईशान किशन ने 54 रन बनाए थे। मैच में टीम इंडिया का कुल स्कोर 255 रहा था।

Created On :   16 May 2026 12:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story