IND-PAK WC Match Cancelled: 'जब मैच ही नहीं खेलना था तो...', भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर PCB पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

जब मैच ही नहीं खेलना था तो..., भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर PCB पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर
पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार किया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर कर ये जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार किया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर कर ये जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

शहबाज सरकार के इस फैसले को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने ही गलत बताया है। बासित अली और कामरान अकमल ने पीसीबी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 15 फरवरी का मैच नहीं खेलना था और दो पॉइंट देने थे तो फिर आज क्यों भारत के साथ अंडर-19 विश्व कप में खेल ये भी आईसीसी का इवेंट है और वो भी।

बता दें कि रविवार को ही भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्डकप में मैच खेला गया था। इस मैच में भारत ने 58 रन से जीत दर्ज की। और आज ही शाहबाज सरकार ने टी20 वर्ल्डकप में 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया। इस कंडीशन में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों का सवाल उठाना जरूरी है।अंडर-19 भी तो आईसीसी का ही टूर्नामेंट है, यदि आप वहां खेल रहे हैं तो यहां खेलने से क्यों मना कर रहे हैं?

पाकिस्तान को होगा नुकसान

भारत और पाकिस्तान वर्ल्डकप में एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के सभी 4 ग्रुपों में से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी। पाकिस्तान के बहिष्कार करने का मतलब है कि मैच के दो अंक भारत के खाते में जाएंगे। जिसके बाद भारत के अंतिम-8 में पहुंचने के आसार और बढ़ जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्तान का रन रेट भी प्रभावित होगा। जबकि भारत का रन रेट बहुत मजबूत हो जाएगा। ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीन टीमें नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका हैं। यदि पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचना है तो उसे इन तीनों से मैच न केवल जीतने होंगे बल्कि अच्छे रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।

Created On :   2 Feb 2026 12:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story