Shahid Afridi On IND-PAK Match: 'यह टाइम केवल बयान का नहीं बल्कि..', भारत-पाकिस्तान मैच पर आया शाहिद अफरीदी का रिएक्शन, ICC पर उठाए सवाल

यह टाइम केवल बयान का नहीं बल्कि.., भारत-पाकिस्तान मैच पर आया शाहिद अफरीदी का रिएक्शन, ICC पर उठाए सवाल
पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप में होने वाले मैच का बहिष्कार किया है। इस मामले पर भारत-पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप में होने वाले मैच का बहिष्कार किया है। इस मामले पर भारत-पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

मैं अपनी सरकार के साथ - अफरीदी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहीद अफरीदी ने पोस्ट कर इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा इस बात को मानता हूं कि क्रिकेट दरवाजे खोल सकता है, जब राजनीति बंद कर देती है। यह पछतावा करने वाली बात है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन अपनी सरकार के फैसले को मानता हूं।"

उन्होंने आईसीसी पर सवाल खड़ा करते हुए आगे लिखा, "यह समय है जब आईसीसी को सिर्फ बयान देकर नहीं, बल्कि फैसला लेकर लीडरशिप दिखाने की जरूरत है कि वह हर सदस्य के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और न्यायसंगत है।"

हालांकि अफरीदी का यह बयान दोमुंहा है। क्योंकि जहां वो एक तरफ पछता रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान का मैच वर्ल्डकप में नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ अपनी सरकार के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं।

आईसीसी ने दी चेतावनी

बता दें कि रविवार (1 फरवरी) की रात पाकिस्तान सरकार की तरफ से एक्स पर पोस्ट की गई। जिसमें कहा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

वहीं पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। आईसीसी ने मीडिया रिलीज में कहा, 'हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। ICC सरकार के फैसलों का समर्थन करता है, लेकिन पाकिस्तान का फैसला दुनियाभर में क्रिकेट के इकोसिस्टम को प्रभावित करने वाला है।'

Created On :   2 Feb 2026 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story