IND-PAK Match Controversy: भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी, ICC ने दी शख्त चेतावनी, कहा - 'अपने फैसले पर...'

भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी, ICC ने दी शख्त चेतावनी, कहा - अपने फैसले पर...
पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार किया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर कर ये जानकारी दी। अब इस मामले पर आईसीसी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार किया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर कर ये जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

दोबारा विचार करें - आईसीसी

पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहली प्रतिक्रिया दी है। अपनी मीडिया रिलीज में आईसीसी ने पीसीबी ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। आईसीसी ने कहा, 'हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। ICC सरकार के फैसलों का समर्थन करता है, लेकिन पाकिस्तान का फैसला दुनियाभर में क्रिकेट के इकोसिस्टम को प्रभावित करने वाला है।'

ICC ने कहा कि उसे उम्मीद है कि पीसीबी अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगा, जिससे दुनियाभर में क्रिकेट का इकोसिस्टम प्रभावित न हो। आईसीसी का स्थाई सदस्य होने के नाते हमारी इच्छा है कि पाकिस्तान किसी तरह सभी स्टेकहोल्डर्स को ध्यान में रखते हुए आखिरी फैसला ले।

उधर, बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारतीय टीम अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मैच खेलने श्रीलंका पहुंचेगी। टीम की ओर से आईसीसी के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

दोनों पर क्या पड़ेगा इफेक्ट?

भारत और पाकिस्तान वर्ल्डकप में एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के सभी 4 ग्रुपों में से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी। पाकिस्तान के बहिष्कार करने का मतलब है कि मैच के दो अंक भारत के खाते में जाएंगे। जिसके बाद भारत के अंतिम-8 में पहुंचने के आसार और बढ़ जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्तान का रन रेट भी प्रभावित होगा। जबकि भारत का रन रेट बहुत मजबूत हो जाएगा। ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीन टीमें नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका हैं। यदि पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचना है तो उसे इन तीनों से मैच न केवल जीतने होंगे बल्कि अच्छे रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।

Created On :   2 Feb 2026 12:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story