Pakistan Boycott India Match: बस अब बहुत हो गया...बायकॉट गेम खेलने वाले पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में आईसीसी

बस अब बहुत हो गया...बायकॉट गेम खेलने वाले पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में आईसीसी
पाकिस्तान ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्डकप में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। अब पाकिस्तान की इस हरकत पर आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्डकप में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। अब पाकिस्तान की इस हरकत पर आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई कर सकता है। इस मंगलवार या फिर बुधवार को आईसीसी बैठक कर सकता है।

पाकिस्तान के वर्ल्डकप मैच बायकॉट मामले में अब नया मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से आईसीसी को यह नहीं बताया है कि वो भारत के साथ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच का बायकॉट कर रहा है।

इससे पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्डकप खेलने से मना कर दिया था। आईसीसी ने पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपने फैसले पर विचार करने का एक नहीं दो बार मौका दिया था। लेकिन जब बीसीबी अपनी बात पर अड़ा रहा तो आखिर में आईसीसी ने सख्त एक्शन लेते हुए बांग्लादेश टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी है। अब पाकिस्तान भी कुछ ऐसा ही कर रहा है।

इस मामले में एक और बात ध्यान देने वाली है कि भारत के साथ मैच न खेलने वाले मामले पर PCB चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोला है। जबकि इससे पहले उन्होंने पूरे टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की बात कही थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि पाकिस्तान भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी उस पर सख्त एक्शन उठा सकती है। इससे न केवल उसे दो अंकों का नुकसान होगा बल्कि उसका नेट रन रेट भी खराब होगा। यही नहीं पाकिस्तान पर आईसीसी और भी कई प्रतिबंध लगा सकता है। आइए जानते हैं पाकिस्तान के इस कदम से उसे और क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

1. आईसीसी के रेवेन्यू में से एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिलता है। जो कि उसकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स है। भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर आईसीसी पाकिस्तान के इस रेवेन्यू में कटौती कर सकता है, जिससे पीसीबी को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।

2. इसके अलावा आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगा सकता है।

3. भारत और पाकिस्तान मैच न होने से ब्रॉडकास्टर्स को नुकसान होगा, जिसकी भरपाई के लिए आईसीसी पीसीबी को निर्देश दे सकता है।

4. इसके अलावा आईसीसी पाकिस्तान के साथ अन्य टीमों की होने वाली सभी द्विपक्षीय सीरीजों पर बैन लगा सकता है। साथ ही उसे एशिया कप से भी निष्कासित कर सकती है।

Created On :   2 Feb 2026 9:37 PM IST

Tags

Next Story