Manchester Test: मजबूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, भारत पर बनाई 75 रन की बढ़त, रूट का शतक, पोटिंग को पीछे छोड़ा

मजबूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, भारत पर बनाई 75 रन की बढ़त, रूट का शतक, पोटिंग को पीछे छोड़ा
  • मैनचेस्टर टेस्ट का दूसरे दिन भी भारत पर हावी इंग्लैंड
  • टी ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए
  • रूट ने बनाया करियर का 38वां शतक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैनचेस्टर में खेले जा रहे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। आज मैच का तीसरा दिन है। टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 433 रन बना लिए हैं। जो रूट 121 और बेन स्टोक्स 36 पर नाबाद हैं। इंग्लैंड की भारत पर 75 रन की बढ़त हो चुकी है।

पहले सेशन की तरह मैच के तीसरे दिन का दूसरा सेशन भी मेजबान टीम के नाम रहा। 28 ओवर के इस सेशन में टीम ने 101 रन बनाए और 2 विकेट गंवाए। ओली पोप 71 और हैरी ब्रूक 3 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन रवाना किया।

पोंटिंग से आगे निकले जो रूट

मैच में शानदार बैटिंग कर रहे जो रूट एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रहे हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिंकी पोंटिंग को इस मामले में पीछे छोड़ा है। वे अब भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 15,921 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से पीछे हैं। जो रूट के अब 13379 रन हो गए हैं।

रूट ने अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक लगाया है। वे अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा के साथ चौथा स्थान पर आ गए हैं। उनसे पहले रिकी पोंटिंग (41), जैक्स कैलिस (45) और सचिन तेंदुलकर (51) हैं।

इसके अलावा रूट ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनके बाद डेनिस कॉम्पटन (818) और माइकल एथर्टन (729) का नंबर है।

दोनों टीमें

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

इंग्लैंड - बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।

Created On :   25 July 2025 8:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story