भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट: भारतीय टीम ने हासिल की धमाकेदार जीत, विराट कोहली का रिएक्शन आया सामने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की। रांची जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पांच विकटों की जीत के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत पर पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इस घरेलू टेस्ट सीरीज में निजी कारणों के चलते हिस्सा नहीं लिया है।
जीत पर आया विराट का रिएक्शन
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विराट कोहली और केएल राहुल समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है। इस सीरीज में भारतीय टीम को युवा खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा है। लेकिन बावजूद इसके टीम ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को लगातार जीत मुकाबलों में धूल चटाकर सीरीज अपने नाम कर ली। इस सीरीज जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम की जमकर तारीफ की है।
YES!!! Phenomenal series win by our young team. Showed grit, determination and resilience.@BCCI
— Virat Kohli (@imVkohli) February 26, 2024
पूर्व कप्तान ने युवा टीम तारीफ की
इस धमाकेदार जीत के बाद विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "येस!!! हमारी युवा टीम की ओर से शानदार सीरीज जीत। धैर्य, दृढ़ संकल्प और लचीलापन दिखाया।" विराट कोहली के इस ट्वीट से साफ है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा ना होते हुए भी सीरीज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उनकी अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भी विराट कोहली काफी खुश हैं।
दूसरे बच्चे के लिए लिया सीरीज ब्रेक
गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया था। शुरुआत में वह सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। जबकि बाद वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए थे। उन्होंने निजी कारणों के चलते ब्रेक लिया था। हालांकि, पिछले हफ्ते उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके जानकारी दी की उनका दूसरा बच्चा हुआ है। विराट कोहली अब आगामी आईपीएल सीजन से मैदान पर वापसी करेंगे।
Created On :   26 Feb 2024 3:58 PM IST














