IPL 2024 Retention Live Updates:: हार्दिक पांड्या ने नहीं छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज, यहां देखिए सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट

हार्दिक पांड्या ने नहीं छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज, यहां देखिए सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट
  • हार्दिक पांड्या होंगे आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड खिलाड़ी
  • गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस में जाना लगभग पक्का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की नीलामी से पहले आज सभी फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने वाली हैं। चूंकि अगले महीने 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होने वाला है। इसलिए सभी टीमें अपने केवल कुछ ही खिलाड़ियों को रिलीज करेगी। जबकि कई टीमों ने खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ ट्रेड कर लिया है। हालांकि, आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड नहीं हो सका और हार्दिक पांड्या अभी भी गुजरात टाइटंस के साथ बने हुए हैं। हालांकि, मुंबई और बैंगलोर की टीम ने अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों से सभी को चौंका दिया क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने कई विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अगले सीजन के लिए सबसे रिलीज किए गए सबसे बड़े खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा, हैरी ब्रूक, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन और शाहरुख खान शामिल हैं। आइए जानते हैं कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है।

Live Updates

  • 26 Nov 2023 11:01 AM GMT

    चेन्नई ने आठ खिलाड़ियों को किया रिलीज

    पिछले सीजन की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले आईपीएल सीजन से पहले अपने आठ खिलाड़ियों को रिलीज कर लिया है। इन खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू (रिटायर्ड), ड्वेन प्रिटोरियस, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन के लिए 32.1 करोड़ रुपए का बड़ा पर्स है।

    टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सेंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी।

  • 26 Nov 2023 10:54 AM GMT

    बेन स्टोक्स और जो रूट ने छोड़ा सीजन

    इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और पूर्व कप्तान जो रूट दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल के अगले सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। बेन स्टोक्स का बाहर होने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन जो रूट का बाहर होना राजस्थान के लिए शायद उतने बड़ा झटका नहीं होने वाला है। 

  • 26 Nov 2023 10:50 AM GMT

    शाहबाज और डागर का हुआ ट्रेड

    शनिवार शाम इस सीजन का तीसरा ट्रेड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। जहां बैंगलोर के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद हैदराबाद में गए और हैदराबाद के ऑलराउंडर मयंक डागर बैंगलोर में आ गए। दोनों ही खिलाड़ी स्पिन ऑलराउंडर हैं। इसलिए यह ट्रेड लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट माना जा सकता है।

  • 26 Nov 2023 10:48 AM GMT

    आवेश और पाडिक्कल का हुआ ट्रेड

    इस सीजन का दूसरा ट्रेड राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ। जहां दोनों टीमों ने अपने-अपने एक खिलाड़ी को आपस में ट्रेड किया। इस ट्रेड में लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान राजस्थान में चले गए और राजस्थान के धाकड़ बल्लेबाज देवदत्त पाडिकल लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं। 

  • 26 Nov 2023 10:45 AM GMT

    लखनऊ से मुंबई में ट्रेड हुए शेफर्ड

    इस सीजन का सबसे पहला ट्रेड मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ। जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से 50 लाख रुपए में कैश ट्रेड किया। 

  • 26 Nov 2023 10:41 AM GMT

    इन खिलाड़ियों का हो चुका है ट्रेड

    आईपीएल के अगले सीजन के लिए अब तक पांच खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। इन खिलाड़ियों में रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पाडिक्कल, आवेश खान, मयंक डागर और शाहबाज अहमद शामिल हैं।  

Created On :   26 Nov 2023 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story