IPL 2026: जड्डू ने मैदान में आते ही किया कुछ ऐसा, कुलदीप ने दिया धक्का, जाने दोनों के बीच क्या हुआ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 7 विकेट से जीत लिया। यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेजा गया जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए थे। RR ने अच्छी बैटिंग की बीच में राजस्थान का विकेट गिरने के बाद लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन के तहत ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा को भेजा गया। इस दौरान दिल्ली के गेंदबाज कुलदीप यादव और जड़ेजा के बीच एक मस्ती का मोमेंट देखने को मिला।
यह भी पढ़े -इस खिलाड़ी की असफलता से DC का मध्यक्रम हुआ कमजोर, दो मैचों में दिल्ली को अपने दम पर दिलाई थी जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट के गवांकर टारगेट को हासिल कर लिया। रॉयल्स को इस मुकाबले में शिकस्त मिलने के बाद प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है। आज के मैच में रियान पराग ने 90 रनों की शानदार पारी खेली।
रवींद्र जड़ेजा ने क्या किया?
जड्डू ने कुलदीप यादव को डराने के लिए उनके सामने जोर से बल्ला घुमाया। इसके बाद कुलदीप ने उनको पकड़ कर जोर से धक्का दे दिया। हालांकि दोनों हंस रहे थे। दोनों के बीच मैदान पर हमको मस्ती देखने को मिली।
कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। लास्ट के ओवरों में डोनोवन फरेरा के 14 गेंद में ताबड़तोड़ नाबाद 47 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान 225 रन का स्कोर बना पाई।
RR के दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी आज सस्ते में निपट गए। उसके बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल के बीच 59 गेंदों में 102 रन की साझेदारी हुई। अंतिम ओवरों में मैंदान पर उतरे फरेरा ने 14 गेंद में दो चौके और छह छक्के जड़कर टीम को एक विशाल काय स्कोर तक पहुंचाया।
Created On :   2 May 2026 12:59 AM IST









