IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पर गुस्सा दिखाना जेमिसन को पड़ा भारी, जमकर हो रही आलोचना, पूर्व दिग्गज क्रिकेट ने कहा - '15 साल के बच्चे...'

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 में शुक्रवार (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में मेहमान टीम दिल्ली ने 7 विकेट से शानदार जीत अर्जित की। मैच में राजस्थान की पारी के दौरान दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनकी जमकर आलोचना हो रही है। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक जेमिसन को गलत ठहरा रहे हैं।
यह भी पढ़े -कम नहीं हो रहीं मुंबई की मुश्किलें, इंजरी के चलते एक महीने तक मैदान से बाहर रहेगा ये दिग्गज ऑलराउंडर
दरअसल, राजस्थान की पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी आज बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें आउट किया दिल्ली के पेस बॉलर काइल जेमिसन ने। जेमिसन ने अपने पहले राजस्थान की पारी के दूसरे में वैभव को शानदार यॉर्कर डालकर बोल्ड कर दिया। वैभव को आउट करने के बाद उन्होंने गुस्से में सेलिब्रेट किया।
उनके इस अग्रेसिव सेलिब्रेशन पर क्रिकेट वर्ल्ड में एक नई बहस छिड़ गई है। उनकी इस हरकत पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '31 साल के काइल जेमिसन द्वारा एक 15 साल के बच्चे को आउट करने के बाद इस तरह विदा करना देखने में अच्छा नहीं लगता। लेकिन यह यह भी दिखाता है कि वैभव ने पहले ही विरोधियों के मन में कितना प्रभाव और डर पैदा कर दिया है।'
बता दें कि राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में वैभव ने जेमिसन की बॉल पर शानदार चौका जड़ दिया था। हालांकि इसके अगली ही गेंद पर उन्होंने वैभव को बोल्ड कर दिया। जेमिसन ने जिस तरह से विकेट का जश्न मनाया, उससे यही साबित होता है कि इंटरनेशनल बॉलरों में तक वैभव की अटैकिंग और बैखोफ बैटिंग का डर होता है।
Created On :   2 May 2026 12:56 AM IST









