MS Dhoni Fitness Update: कब होगी MS Dhoni की मैदान पर वापसी..क्या MI के खिलाफ मैच में खेलेंगे? CSK के बैटिंग कोच ने दी जानकारी

कब होगी MS Dhoni की मैदान पर वापसी..क्या MI के खिलाफ मैच में खेलेंगे? CSK के बैटिंग कोच ने दी जानकारी
मुंबई के खिलाफ चेन्नई के मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही सामने आ रहा है कि क्या एमएस धोनी चेन्नई की प्लेइंग टीम का हिस्सा बनेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसका जवाब दिया है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इस आईपीएल में अब तक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। टीम अब अपना अगला मुकाबला आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही सामने आ रहा है कि क्या एमएस धोनी चेन्नई की प्लेइंग टीम का हिस्सा बनेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसका जवाब दिया है। बता दें कि आईपीएल 2026 को शुरू हुए अब आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन धोनी इस दौरान एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं।

क्या बोले माइकल हसी?

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइकल हसी ने धोनी की हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धोनी अपनी इंजरी से बहुत तेजी से उबर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही मैदान पर उनकी वापसी की उम्मीद जताई। माइकल हसी ने बताया कि वे निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि एमएस धोनी 2 मई को मुंबई के खिलाफ या फिर उसके आगे के किसी मैच में खेल पाएंगे। हालांकि ये उन्होंने जरूर कहा कि धोनी धीरे-धीरे पूरी फिटनेस पाने के करीब हैं।

धोनी की फिटनेस पर अपडेट देते हुए हसी ने कहा कि वे अभी रनिंग स्पीड पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह कहा कि प्रैक्टिस में धोनी बैटिंग और कीपिंग बहुत से अच्छे से कर रहे हैं। बस चिंता उनकी विकेट के बीच रनिंग को लेकर है।

माइकल हसी ने आगे बताया, 'जैसे ही धोनी को भरोसा हो जाएगा कि उनकी काफ पूरी तरह ठीक हो चुकी है, वे हमें हरी झंडी दिखा देंगे कि उन्हें अब मैदान में उतरने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हम इंतजार कर रहे हैं और मुझे लगता है कि पूरा चेन्नई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।'

Created On :   2 May 2026 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story