IPL 2026: 225 रन बना कर भी हार गई RR, कप्तान बोले गेंदबाजी में दिखी अनुशासन की कमी, लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन पर क्या बोले?

225 रन बना कर भी हार गई RR, कप्तान बोले गेंदबाजी में दिखी अनुशासन की कमी, लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 7 विकेट से जीत लिया। यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेजा गया जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट के गवांकर टारगेट को हासिल कर लिया। रॉयल्स को शिकस्त मिलने के बाद प्लेऑफ की रेस को और भी रोमांचक हो गई है। आज के मैच में रियान पराग ने 90 रनों की शानदार पारी खेली।

राजस्थान की हार पर क्या बोले कप्तान क्या?

कप्तान रियान पराग अपनी टीम के प्रदर्शन से थोड़े निराश नजर आए। पराग ने कहा कि बल्लेबाजी में स्कोर पर्याप्त था लेकिन गेंदबाजी में अनुशासन की कमी देखन को मिली। हार के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारा स्कोर अच्छा था। यहां 200 रन पार स्कोर माना जाता है। पिच थोड़ी धीमी होने वाली थी लेकिन मेरा मानना है कि हम मिडिल ओवर्स में कहीं बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। हमने उन्हें खेल में हावी होने का मौका दिया और एक ही ओवर में कई बाउंड्री खर्च कीं जो बार-बार दोहराया गया। हम यहीं चूक गए।'

लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन पर क्या कहा?

रियान पराग ने डोनोवन फरेरा से ऊपर रविंद्र जडेजा को भेजने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन को देखते हुए लिया गया था। पराग ने बताया, 'जब करीब 8-9 ओवर बाकी थे तब हम फिनिशर के आने में थोड़ी देरी करना चाहते थे। हमारी योजना स्पिनरों के खिलाफ 8-9 रन प्रति ओवर बनाने की थी ताकि बाद में तेज गेंदबाजों का सामना पहली ही गेंद से आक्रामक तरीके से किया जा सके। बस यही योजना थी इससे ज्यादा सोचने वाली बात नहीं है।'

Created On :   2 May 2026 12:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story