PBKS vs RR Preview 2026: पंजाब और राजस्थान के बीच दिलचस्प मुकाबला, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ पिच रिपोर्ट तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाने वाला है। पंजाब किंग्स ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैचों पर जीत दर्ज की है। वहीं, उनका एक मैच बारिश की वजह से सफल नहीं हुआ। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं और आईपीएल की पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे ऊपर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच खेले हैं और 5 में अपनी जीत दर्ज की है। बचे हुए तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अंक जानें तो, राजस्थान रॉयल्स के 10 अंग हैं और 2026 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानें तो, इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आया है। राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैचों में जीत हासिल की है और पंजाब किंग्स ने 13 मैच में जीत अपने नाम की है। इस मैदान पर भी राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 'दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ 9000 रन बनाना आसान नहीं', मिशेल मैक्लेनाघन ने विराट कोहली की प्रशंसा की
मुल्लांपुर स्टेडियम की क्या है पिच रिपोर्ट?
न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के समय रनों की बाजी देखने को मिल सकती है। इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का लगभग स्कोर 212 रन रहा है। इस स्टेडियम की पिच नंबर चार पर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच देखने को मिला था। जिसमें पंजाब किंग्स जीती थी। इस मैदान पर रात के मुकाबलों में ओस एक अहम भूमिका निभाती है। इस मैदान पर भले ही पहले लगे कि लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद होगा लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। इस पिच पर जो दो मुकाबले खेले गए हैं, उसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बीच चुनना एक बहुत ही मुश्किल फैसला होगा।
क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल शामिल हैं।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा शामिल हैं।
Created On :   28 April 2026 3:06 PM IST







