IPL 2026: KKR ने GT के सामने रखा 248 रन का विशाल टारगेट, फिन ऐलेन शतक से चूके, रघुवंशी और ग्रीन के तूफानी अर्धशतक

KKR ने GT के सामने रखा 248 रन का विशाल टारगेट, फिन ऐलेन शतक से चूके, रघुवंशी और ग्रीन के तूफानी अर्धशतक
आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। गुजरात को जीतने के लिए 20 ओवर में 248 रन बनाने होंगे। बता दें कि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है।

ऐलेन शतक से चूके

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिन ऐलेन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 रन की तूफानी साझेदारी की। धमाकेदार बैटिंग कर रहे फिन ऐलेन अपने शतक से केवल 7 रन दूर थे, तभी साईं किशोर की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में वे बाउंड्री पर राशिद खान के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की पारी खेली।

रघुवंशी और ग्रीन ने लगाए अर्धशतक

ऐलेन के आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने कोलकाता की रनरेट को कम नहीं होने दिया। दोनों ने 52 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी की और कोलकाता को 247 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रघुवंशी ने 44 गेंदों पर 82 और ग्रीन ने 28 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। गुजरात की ओर से सभी बॉलर महंगे साबित हुए। मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 सफलता मिली।

Created On :   16 May 2026 9:38 PM IST

Tags

Next Story