वर्ल्डकप के बाद संन्यास ले सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी- रिपोर्ट

Captain Cool Mahendra Singh dhoni will retire after world cup 2019
वर्ल्डकप के बाद संन्यास ले सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी- रिपोर्ट
वर्ल्डकप के बाद संन्यास ले सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी- रिपोर्ट
हाईलाइट
  • अनदेखी के चलते अम्बाती रायुडू पहले ही ले चुके हैं संन्यास
  • महेंद्र सिंह धोनी सकते हैं वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास - पीटीआई
  • ख़राब प्रदर्शन की वजह से धोनी से नाराज हैं प्रशंसक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की धीमी और सुस्त बैटिंग के चलते फैंस उनसे खासे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी को खूब ट्रोल किया रहा है। धोनी के इस प्रदर्शन के चलते उनकी सन्यास की ख़बरों ने जोर पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ल्डकप के बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा है कि, आप कभी नहीं जानते कि धोनी कब क्या कर दें, ऐसे में कयास यही लगाये जा रहे हैं कि धोनी विश्व कप के बाद सन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कप्तानी भी अचानक छोड़ी थी अब वो क्रिकेट को कभी भी अचानक अलविदा कह सकते हैं।

बता दें कि वर्ल्डकप 2019 में धोनी के बल्ले की चमक फीकी नजर आ रही है। साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 52 गेंदों में 28 रन की पारी की काफी आलोचना हुई। इस पारी से धोनी के फैंस ने तो उनकी आलोचना की ही थी, साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने निराशा व्यक्त की थी। इसके बाद इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी धोनी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। जिसके चलते उनके संन्यास लेने की आशंका बढ़ गई है।

37 साल के धोनी पहले ही एक बयान में कह चुके हैं कि अब वो टीम इंडिया में फिनिशर के रोल को इतने अच्छे से नहीं निभा पाने में सक्षम नहीं हैं। वो नंबर चार पर खेलना ज्यादा पसंद करेंगे। 

बता दें कि, भारतीय मध्यक्रम के एक बल्लेबाज ने पहले ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले  लिया है। मौजूदा विश्व कप के लिये अनदेखा किये जाने के बाद उन्होंने अम्बाती रायुडू ने ये फैसला लिया है। उनके इस फैसले की पुष्टि बीसीसीआई अधिकारी ने की। 33 वर्षीय रायुडू को ब्रिटेन में चल रहे विश्व कप के लिये अधिकारिक स्टैंडबाई सूची में रखा गया था, लेकिन आल राउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें टीम में नहीं लिया गया। जिसके चलते अम्बाती रायुडू ने संन्यास लेने का फैसला किया है।  

Created On :   3 July 2019 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story