धोनी ने भावुक बच्ची को गिफ्ट की ऑटोग्राफ की हुई गेंद

CSK vs DC, IPL 2021 - Dhoni gifts autographed ball to emotional girl
धोनी ने भावुक बच्ची को गिफ्ट की ऑटोग्राफ की हुई गेंद
आईपीएल 2021 धोनी ने भावुक बच्ची को गिफ्ट की ऑटोग्राफ की हुई गेंद

डिजिटल डेस्क, दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार पारी खेल टीम को फाइनल में पहुंचाया। उनके विजयी शॉट ने चेन्नई की युवा प्रशंसक को स्टेडियम में भावुक कर दिया।

मैच के बाद धोनी ने मैच गेंद पर साइन कर बच्ची को गिफ्ट दिया और उसके लिए इसे और विशेष बना दिया।

धोनी ने छह गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और चेन्नई को नौंवीं बार फाइनल में पहुंचाया। चेन्नई को 11 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे लेकिन धोनी ने आवेश खान की गेंद पर छक्का और टॉम करेन की गेंद पर अंतिम ओवर में तीन चौके जड़े और चेन्नई को फाइनल में प्रवेश कराया।

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर का सामना सोमवार को दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस मैच की विजेता टीम का फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

 

(आईएएनएस)

Created On :   11 Oct 2021 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story