Death: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, आईपीएल की कमेंट्री के लिए मुंबई में थे

Former Australia cricketer, commentator Dean Jones dies of cardiac arrest in Mumbai
Death: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, आईपीएल की कमेंट्री के लिए मुंबई में थे
Death: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, आईपीएल की कमेंट्री के लिए मुंबई में थे
हाईलाइट
  • पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन
  • जोन्स स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और मुंबई में थे

डिजिट डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का गुरुवार को कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। जोन्स स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा था और मुंबई के एक होटल में बायो सिक्योर बबल में थे। डीन जोन्स का नाम ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ों में शुमार होता है। डीन जोन्स खेल से संन्यास लेने के बाद कॉमेंट्री से जुड़ गए थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में कुल 52 टेस्ट और 164 वन डे मैच खेले थे।

गुरुवार को सुबह 11 बजे नाश्ता करने के बाद जोंस आईपीएल के ब्रीफिंग सेशन में शामिल हुए थे। इसके बाद दक्षिण मुंबई के जिस होटल में वे ठहरे हुए थे उसके कोरिडोर में खड़े होकर अपने साथियों से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान ही वे अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत होटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से नजदीकी हरकिशन दास अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

डीन जोन्स का करियर
डीन जोन्स 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 11 शतक और 14 अर्धशतक जड़े है। उनका उच्च स्कोर 216 रहा है। जोन्स ने 164 वनडे मैचों में 6068 रन बनाए हैं। उन्होंने सात शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्च स्कोर 145 रहा है। जोंस ने 30 जनवरी 1984 को एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था जबकि उन्होंने इसी साल 16 मार्च को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर करीब आठ साल का रहा और उन्होंने आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ सितंबर 1992 में खेला। जोंस ने आखिरी वनडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह अप्रैल 1994 को खेला था।

स्टार स्पोर्ट ने जारी किया स्टेटमेंट

Image

स्टार स्पोर्ट ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "बेहद दुख के साथ हम डीन मर्विन जोन्स एएम के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए तैयार हैं। जरूरी इंतजाम करने के लिए हम ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के संपर्क में हैं।"

बयान में कहा गया, "डीन जोन्स नई प्रतिभा को खोजने और युवा क्रिकेटरों को तराशने को लेकर जुनूनी थे। वह चैंपियन कमेंटेटर थे जिनकी मौजूदगी और खेल को पेश करने का तरीका हमेशा प्रशंसकों को खुशी देता था। स्टार और दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसकों को उनकी कमी खलेगी। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।"

Created On :   24 Sep 2020 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story