क्रिकेट: गंभीर बोले- उम्मीद है कोहली-रोहित पूर्व कप्तान धोनी की तरह युवा खिलाड़ियों को तराशेंगे

Gautam Gambhir Said, Expect Kohli, Rohit to groom youngsters like Dhoni did
क्रिकेट: गंभीर बोले- उम्मीद है कोहली-रोहित पूर्व कप्तान धोनी की तरह युवा खिलाड़ियों को तराशेंगे
क्रिकेट: गंभीर बोले- उम्मीद है कोहली-रोहित पूर्व कप्तान धोनी की तरह युवा खिलाड़ियों को तराशेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को उम्मीद है कि, टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा उसी तरह युवा खिलाड़ियों को तराशेंगे जिस तरह से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तराशा था। गंभीर ने रोहित का उदाहरण देते हुए कहा कि, वह टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे लेकिन धोनी को उनकी काबिलियत में यकीन था और धोनी का समर्थन करना अंतत: उनके लिए फायदेमंद रहा। क्योंकि आज रोहित सीमित ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

गंभीर ने कहा, आज के समय में युवा क्रिकेटर, चाहे वो शुभमन गिल हों या संजू सैमसन उन्हें भी समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, अब जबकि रोहित सीनियर हो गए हैं। मैं उनसे उम्मीद करता हूं कि, वह युवाओं का साथ देंगे। रोहित इस बात के सबसे बड़े उदाहरण हैं कि एक खिलाड़ी कैसे एक बेहतरीन खिलाड़ी बन सकता है।

यह खबर भी पढ़ें - गंभीर ने कहा- DRS पहले होता तो कुंबले अपने करियर का अंत 900 और हरभजन 700 से ज्यादा विकेट लेकर करते

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, धोनी के बारे में एक अच्छी बात यह थी कि वह हमेशा रोहित से बात करते रहते थे तब भी जब वो टीम का हिस्सा न भी हों। उन्होंने रोहित को कभी अलग नहीं होने दिया। गंभीर ने कहा, मैं विराट और रोहित से उम्मीद करता हूं कि, वह उसी तरह युवाओं को तराशेंगे जिस तरह से धोनी ने तराशा था।
 

Created On :   4 May 2020 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story