Women's Cricket WC 2025: शर्मसार हुआ इंदौर! ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी युवक ने..

शर्मसार हुआ इंदौर! ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी युवक ने..

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ एक मनचले युवक द्वारा छेड़छाड़ की खबर सामने आई है।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरु की और उसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी युवक ने बाइक से किया पीछा

घटना गुरुवार 23 अक्टूबर सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। उस समय दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैद नजदीक स्थित एक कैफे की ओर जा रही थीं। आऱोपी युवक बाइक से उनका पीछा करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी ने दो में से एक महिला को क्रिकेटर को गलत तरीके से छुआ और मौके से फरार हो गया।

इस घटना से घबराई दोनों क्रिकेटरों ने तुरंत अपनी टीम के मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। इसके बाद मैनेजमेंट ने टीम के सुमित चंद्रा से संपर्क कर उनकी सहायता के लिए मौके पर कार रवाना की और उन्हें सुरक्षित होटल पहुंचाया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने विजय नगर, एमआईजी, खजराना, परदेशीपुरा, कनाड़िया थाने की टीम गठित की गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें आरोपी की पहचान खजराना निवासी अकील के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बढ़ाई गई खिलाड़ियों की सुरक्षा

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और जिला प्रशासन को दे दी है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद होटल से लेकर स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।

Created On :   25 Oct 2025 12:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story