World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया, बोल्ट की हैट्रिक नाकाम

ICC Cricket World Cup 2019: New Zealand vs Australia, NZ VS AUS, Aaron Finch, Alex Carey, Kane Williamson, Trent Boult
World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया, बोल्ट की हैट्रिक नाकाम
World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया, बोल्ट की हैट्रिक नाकाम
हाईलाइट
  • ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में 7वीं जीत
  • अंक तालिका में 14 अंकों के साथ टॉप पर
  • वर्ल्ड कप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया

डिजिटल डेस्क। वर्ल्ड कप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 14 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए है। ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में 7वीं जीत है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 43.4 ओवर में 157 रन पर ही ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 129 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 88 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ख्वाजा के अलावा एलेक्स कैरी ने भी अर्धशतक जड़ा। कैरी ने 72 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। पैट कमिंस ने 23, मार्क्स स्टोइनिस ने 21, डेविड वॉर्नर 16 रन का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरेनडॉर्फ को शून्य पर पवेलियन भेजा। बोल्ट इस वर्ल्ड कप में भारत के मोहम्मद शमी के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बोल्ट के अलावा लॉकी फर्गुसन और जेम्स नीशम ने 2-2 विकेट झटके। केन विलियम्सन को एक सफलता मिली। 

वहीं न्यूजीलैंड की पारी में कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों में 2 चौके और छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। रॉस टेलर ने 30 और मार्टिन गुप्टिल ने 20 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड का अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 विकेट झटके।  पैट कमिंस, नाथन लियोन और स्टीव स्मिथ ने 1-1 विकेट लिया। 

स्कोरकार्ड : ऑस्ट्रेलिया

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डेविड वॉर्नर कै. लाथम बो. फर्गुसन 16 23 3 0
एरॉन फिंच एलबीडब्ल्यू बो. बोल्ट 8 15 1 0
उस्मान ख्वाजा बो. बोल्ट 88 129 5 0
स्टीव स्मिथ कै. गुप्टिल बो. फर्गुसन 5 8 0 0
मार्क्स स्टोइनिस कै. लाथम बो. नीशम 21 26 3 0
ग्लेन मैक्सवेल कै. एंड बो. नीशम 1 5 0 0
एलेक्स केरी कै. गुप्टिल बो. विलियम्सन 71 72 11 0
पैट कमिंस नाबाद 23 19 1 0
मिशेल स्टार्क बो. बोल्ट 0 1 0 0
जेसन बेहरेनडॉर्फ एलबीडब्ल्यू बो. बोल्ट 0 1 0 0
नाथन लियोन नाबाद 0 1 0 0

रन : 243/9, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 10.

विकेट पतन : 15/1, 38/2, 46/3, 81/4, 92/5, 199/6, 243/7, 243/8, 243/9.

गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट: 10-1-51-4, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 8-1-29-0, लॉकी फर्गुसन: 10-0-49-2, ईश सोढ़ी: 6-0-35-0, जेम्स नीशम: 6-0-28-2, मिशेल सैंटनर: 3-0-23--0, केन विलियम्सन: 7-0-25-1.

स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल एलबीडब्ल्यू बो. बेहरेनडॉर्फ 20 43 2 0
हेनरी निकोलस कै. केरी बो. बेहरेनडॉर्फ 8 20 2 0
केन विलियम्सन कै. केरी बो. स्टार्क 40 51 2 1
रॉस टेलर कै. केरी बो. कमिंस 30 54 2 0
टॉम लाथम कै. स्मिथ बो. स्टार्क 14 28 0 0
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. ख्वाजा बो. स्मिथ 0 1 0 0
जेम्स नीशम कै. एंड बो. लियोन 9 22 0 0
मिशेल सैंटनर कै. बेहरेनडॉर्फ बो. स्टार्क 12 29 0 1
ईश सोढ़ी एलबीडब्ल्यू बो. स्टार्क 5 4 1 0
लॉकी फर्गुसन बो. स्टार्क 0 3 0 0
ट्रेंट बोल्ट नाबाद 2 7 0 0

रन : 157/10, ओवर : 43.4, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 29/1, 42/2, 97/3, 118/4, 118/5, 125/6, 131/7, 141/8, 144/9, 157/10.

गेंदबाज : जेसन बेहरेनडॉर्फ: 9-0-31-2, मिशेल स्टार्क: 9.4-1-26-5, पैट कमिंस: 6-1-14-1, नाथन लियोन: 10-0-36-1, स्टीव स्मिथ: 2-0-6-1, एरॉन फिंच: 1-0-7-0, मार्क्स स्टोइनिस: 2-0-12-0, ग्लेन मैक्सवेल: 4-0-18-0.

Created On :   30 Jun 2019 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story