Women's ICC T20 World Cup: टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत को मिली कमान, इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को भी मौका

ICC Womens T20 World Cup, 15-Member Indian Team Announced, Richa Ghosh Only New Face
Women's ICC T20 World Cup: टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत को मिली कमान, इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को भी मौका
Women's ICC T20 World Cup: टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत को मिली कमान, इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को भी मौका
हाईलाइट
  • आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
  • बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष को मौका दिया गया
  • हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा को भी टीम में मिली जगह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 21 फरवरी से शुरू होने वाले ICC T20 Women World Cup के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। टीम में एकमात्र नए चेहरे के तौर पर बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष को मौका दिया गया है। स्मृति मंधाना को इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान चुना गया है। वहीं, हरियाणा की 15 वर्षीय शेफाली वर्मा भी अपने पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने जा रही हैं। ऋचा ने हाल ही में महिला चैलेंजर ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक मैच में 26 गेंदे खेलते हुए चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली थी। 


टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति,  ऋचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर और अरूधंति रेड्डी।

इसके साथ ही सलेक्टर्स ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भी 16 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी है। जिसमें नुजहत परवीन को 16वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है।

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, ऋचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नुजहत परवीन।

ICC Women"s 2020 T20 World Cup Schedule

  • February 21 - Australia vs India (Sydney Show Ground)
  • February 22 - West Indies vs Qualifiers 2 (Western Australia Cricket Association, WACA)
  • February 22 - New Zealand vs Sri Lanka (Western Australia Cricket Association, WACA)
  • February 23 - England v South Africa (Western Australia Cricket Association, WACA)
  • February 24 - Australia vs Sri Lanka (Western Australia Cricket Association, WACA)
  • February 24 - India vs Qualifier 1 (Western Australia Cricket Association, WACA)
  • February 26 - England vs Qualifier 2 (Manuka, Oval)
  • February 26 - West Indies vs Pakistan (Manuka, Oval)
  • February 27- Australia vs Qualifier 1 (Manuka, Oval)
  • February 27 - India vs New Zealand (Junction, Oval)
  • February 28 - South Africa vs Qualifier 2 (Manuka, Oval)
  • February 28 - England v Pakistan (Manuka, Oval)
  • February 29 - New Zealand vs Qualifier 1 (Junction, Oval)
  • February 29 - India vs Sri Lanka (Junction, Oval)
  • March 1- South Africa vs Pakistan (Sydney Show Ground)
  • March 1- England vs West Indies (Sydney Show Ground)
  • March 2 - Sri Lanka vs Qualifier 1 (Junction, Oval)
  • March 2 - Australia vs New Zealand (Junction, Oval)
  • March 3- Pakistan vs Qualifier 2 (Sydney Show Ground)
  • March 3- West Indies vs South Africa (Sydney Show Ground)
  • Semi finals
  • March 5- (Sydney Show Ground)
  • March 5- (Sydney Show Ground)
  • Final
  • March 8- (Melbourne Cricket Ground)

 

Created On :   12 Jan 2020 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story