IND VS SA 1st Test : दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 39/3, भारत ने 502 रनों पर घोषित की पहली पारी

India vs South Africa 1st Test Day-2:  IND VS SA, Live Updates, Live Commentary, Live Score, Virat Kohli, Faf du Plessis
IND VS SA 1st Test : दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 39/3, भारत ने 502 रनों पर घोषित की पहली पारी
IND VS SA 1st Test : दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 39/3, भारत ने 502 रनों पर घोषित की पहली पारी

डिजिटल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की। जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए। डीन एल्गर 27 और टेम्बा बवुमा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। एडेन मार्कराम 5 और थिउनिस डी ब्रुइन 4 रन बनाकर आउट हुए। डेन पिएट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट झटका। 

इससे पहले भारत ने दिन के तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला किया। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया। दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और 6-6 छक्के लगाए। मयंक ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। ये उनका 5 टेस्ट में पहला शतक भी है।

चेतेश्वर पुजारा 6 और कप्तान विराट कोहली 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर नाबाद रहे। रिद्धिमान साहा ने 21 रन बनाए। विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। वार्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने 1-1 विकेट लिए।

वहीं रोहित-मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित-मयंक की जोड़ी टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली सलामी जोड़ी भी बन गई है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों की सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

एम अग्रवाल - आर शर्मा - पहले विकेट के लिए - 280 - 2019/20 - विशाखापट्टनम
वी सहवाग - आर द्रविड़ - दूसरे विकेट के लिए - 268 - 2007/08 - चेन्नई
वीवीएस लक्ष्मण - एमएस धोनी - सातवें विकेट के लिए - 259 - 2009/10 - कोलकाता 
वी सहवाग - एस तेंदुलकर - तीसरे विकेट के लिए - 249 - 2009/10 - कोलकाता

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली सलामी जोड़ी

आर शर्मा (6) - एम अग्रवाल (3) - 9 छक्के - साउथ अफ्रीका - 2019/20 * - विशाखापट्टनम
एन सिद्धू (8) - एम प्रभाकर (0) - 8 छक्के - श्रीलंका - 1993/94 - लखनऊ
वी सहवाग (7) - एम विजय (1) - 8 छक्के - श्रीलंका - 2009/10 - मुंबई 

पहले दिन का खेल

इससे पहले बुधवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 59.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 202 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। रोहित ने पहली बार टेस्ट में ओपनिंग की। बतौर ओपनर रोहित ने पहला टेस्ट शतक भी जड़ा। इस के साथ ही रोहित के टेस्ट करियर में 4 शतक भी हो गए हैं। वहीं मयंक ने भी करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा।  

भारत और साउथ अफ्रीका पहली बार विशाखापट्टनम के वाईएसआर एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर आमने-सामने है। इससे पहले विशाखापट्टनम में एकमात्र टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच 2016 में खेला गया था। टीम इंडिया उस मैच में 246 रन से जीती थी। दोनों टीमों के बीच 2015 के बाद भारतीय मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं हुआ है। पिछली बार भारतीय टीम ने दिल्ली में साउथ अफ्रीका को 337 रन से हराया था। 

टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

बेंच पर: कुलदीप यादव, शुभमन गिल, उमेश यादव और ऋषभ पंत।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थिउनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलैंडर, सेनुरान मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पिएट, कगिसो रबाडा।

बेंच पर: हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, जुबैर हम्जा।

Created On :   3 Oct 2019 3:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story