Shameful: धोनी के खराब प्रदर्शन के कारण बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की धमकी

Shameful: Dhoni threatened to rape daughter Jeeva due to poor performance
Shameful: धोनी के खराब प्रदर्शन के कारण बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की धमकी
Shameful: धोनी के खराब प्रदर्शन के कारण बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की धमकी
हाईलाइट
  • धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया
  • धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर धमकी मिली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 5 साल की बेटी जीवा धोनी के साथ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है। मीडिया में रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर जीवा को दुष्कर्म की धमकी मिली है। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया पर जीवा को गंदी गंदी गालियां भी दे रहे हैं। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। खासतौर पर महिलाएं काफी गुस्से में हैं।

खबरों के मुताबिक कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस वजह से लोग उनकी बेटी जीवा को रेप की धमकी दे रहे हैं। बता दें आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक छह मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।  

अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने ट्वीट करके कहा कि हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है? 

कर्नाटक के जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है। हमारे देश में क्या हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। हम कहां जा रहे हैं?

राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह इस बात का सबसे खराब उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का दुरुपयोग हो रहा है। 
 

IPL 2018: IPL 2018: As Chennai Super Kings celebrate win, watch how captain  MS Dhoni celebrates with daughter Ziva

Created On :   9 Oct 2020 6:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story