मुंबई ने हैदराबाद के सामने दर्ज की 42 रन से जीत, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूके

IPL 2021 MI vs SRH Live Updates
मुंबई ने हैदराबाद के सामने दर्ज की 42 रन से जीत, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूके
IPL 2021 MI vs SRH मुंबई ने हैदराबाद के सामने दर्ज की 42 रन से जीत, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूके

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। शेख जाएद स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 42 रनों से मात दी। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। पहली बार सनराईजर्स हैदराबाद की  कप्तानी कर रहे मनीष पांडे ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। गेंदबाजी में मुंबई की तरफ से जेम्स नीशम और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए मुंबई ने ईशान किशन की (84 रन,32 गेंद, 4 छक्के, 11 चौके ) और सूर्यकुमार यादव की  (82 रन,40  गेंद, 3 छक्के, 13 चौके ) की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। इस जीत के बावजूद मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और केकेआर ने अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। 

रिद्धिमान साहा आउट, कुल्टर-नाइल ने दिया हैदराबाद को आठवां झटका, 19 ओवर के बाद SRH-182/8

                             रिद्धिमान साहा  c and b Coulter-Nile2 रन 5 गेंद 

राशीद खान आउट, बुमराह ने दिया हैदराबाद को सातवां झटका, 18 ओवर के बाद SRH-179/7

                             राशिद खान c and b Bumrah 9 रन 5 गेंद 2 चौके

जैसन होल्डर आउट, कुल्टर-नाइल ने हैदराबाद को दिया छठां झटका, 17 ओवर के बाद SRH-176/6

                            जैसन होल्डर c Boult b Coulter-Nile1 रन 2 गेंद 

मनीष पांडेय ने जड़ा अर्धशतक (50 रन, 30 गेंद), 16 ओवर के बाद SRH-166/5

प्रियम गर्ग आउट, बुमराह ने हैदराबाद को दिया पांचवा झटका, SRH-156/5

                           प्रियम गर्ग c Hardik Pandya b Bumrah 29 रन 21 गेंद 2 छक्के 1 चौका 

मनीष पांडेय ने कुल्टर-नाइल को जड़ा एक छक्का और एक चौका, 15 ओवर के बाद SRH-156/4

बोल्ट के ओवर से मात्र 4 रन, 14 ओवर के बाद SRH-142/4

प्रियम ने चावला को जड़ा चौका, 13 ओवर के बाद SRH-138/4

प्रियम ने नीशम को जड़े दो चौके और एक छक्का, 12 ओवर के बाद SRH-127/4

चावला के ओवर से 6 रन, 11 ओवर के बाद SRH-111/4

अब्दुल समद आउट, नीशाम ने झटका मैच में दूसरा विकेट, 10 ओवर के बाद SRH-105/4

                                 अब्दुल समद  c Pollard b Neesham 2 रन, 3 गेंद 

नबी आउट, पियूष ने दिया हैदराबाद को तीसरा झटका, 9 ओवर के बाद SRH-100/3

                                        मुहम्मद नबी  c Pollard b Chawla 3 रन 4 गेंद 

मनीष पांडेय ने क्रुणाल को जड़ा छक्का, 8 ओवर के बाद SRH-95/2

अभिषेक शर्मा आउट, नीशम ने दिया हैदराबाद को दूसरा झटका, 7 ओवर के बाद SRH-79/2

                                    अभिषेक शर्मा c Coulter-Nile b Neesham 33 रन 16 गेंद 4 चौके 1 छक्का

जेसन रॉय आउट, बोल्ट ने दिलाया मुंबई को पहला ब्रेक-थ्रू, 6 ओवर के बाद SRH-70/1

                                    जेसन रॉय ct Krunal Pandya b Boult 34 रन, 21 गेंद,  6 चौके 

अभिषेक ने कुल्टर-नाइल को जड़े तीन लगातार चौके,अभिषेक-रॉय के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी, SRH-60/0(5ओवर)

रॉय ने बुमराह को जड़ा चौका, 4 ओवर के बाद SRH-47/0

अभिषेक ने चावला को जड़ा छक्का, कूटे 16 रन,  3 ओवर के बाद SRH-31/0

रॉय ने बुमराह को जड़े दो चौके, 2 ओवर के बाद SRH-15/0

बोल्ट के ओवर से आए 5 रन, 1 ओवर के बाद SRH-5/0

चेस शुरू, क्रीज पर जेसन रॉय और अभिषेक शर्मा, बोल्ट के हाथों में गेंद

हैदराबाद के सामने 236 रन का लक्ष्य,MI-235/9(20 ओवर)

                   सूर्यकुमार यादव -ct Nabi b Holder- 82 रन, 40 गेंद, 13 चौके, 3 छक्के 

सूर्यकुमार यादव की लाजवाब बल्लेबाजी, उमरान को जड़े तीन लगातार चौके, 19 ओवर के बाद MI-230/8

                    पियूष चावला ct Abdul Samad b Holder-0 रन, 2 गेंद

नाथन कुल्टर- नाइल आउट, होल्डर ने मुंबई को दिया सातवां झटका, 18 ओवर के बाद MI-217/7

                    नाथन कुल्टर- नाइल -ct Nabi b Holder-3 रन 3, गेंद 

पियूष चावला का आईपीएल में आज 250वां मैच 

सूर्यकुमार यादव के टी-20 में 4000 रन पूरे 

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक (51 रन , 24 गेंद ), 17 ओवर के बाद  MI-204/6

क्रुणाल आउट, राशीद ने मुंबई को दिया छठां झटका, 16 ओवर के बाद MI-190/6

                क्रुणाल पांड्या - ct Nabi b Raashid 9 रन, 7 गेंद 

सूर्यकुमार ने नबी को जड़ा चौका, 15 ओवर के बाद MI-177/5

सिद्धार्थ कौल के ओवर में सूर्यकुमार-क्रुणाल ने निकले 16 रन,  14 ओवर के बाद MI-167/5

नीशम भी आउट, अभिषेक ने मुंबई को दो गेंदों में दिए दो झटके, 13 ओवर के बाद MI-151/5

              जिमी नीशम-  ct Nabi b Abhishek 0 रन 

पोलार्ड आउट, अभिषेक ने दिया मुंबई को बड़ा झटका,  MI-151/4

             कीरोन पोलार्ड-  ct Roy b Abhishek 10 रन, 8 गेंद 

सूर्यकुमार यादव ने राशिद को जड़ा चौका, 12 ओवर के बाद MI-146/3

पोलार्ड को डीआरएस ने बचाया, 11 ओवर के बाद MI-139/3

ईशान किशन आउट, उमरान ने मुंबई को दिया बहुत बड़ा झटका, 10 ओवर के बाद MI-131/3

          ईशान किशन - ct. Saha b. Umran Malik 84 रन, 32 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के 

पांड्या आउट, होल्डर ने मुंबई को दिया दूसरा झटका, 9 ओवर के बाद  MI-124/2

         हार्दिक पांड्या - ct Roy b Holder 10 रन, 8 गेंद 

पांड्या और किशन ने जड़े राशीद को दो छक्के, 8 ओवर के बाद MI-112/1

ईशान का कहर जारी, उमरान को जड़ा छक्का और चौका, 7 ओवर के बाद MI-96/1

रोहित आउट, राशिद ने दिया मुंबई को पहला झटका, 6 ओवर के बाद MI-83/1

        रोहित शर्मा - ct Nabi B.Rashid : 18 रन 13 गेंद 

ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक (60 रन, 19 गेंद), 5 ओवर के बाद MI-78/0 

होल्डर के ओवर में ईशान किशन ने कूटे 22 रन, 4 ओवर के बाद MI-63/0 

नबी के ओवर से तीन चौके, 3 ओवर के बाद MI-41/0 

ईशान किशन ने सिद्धार्थ कौल को जड़े चार लगातार चौके, 2 ओवर के बाद MI-26/0 

किशन के बल्ले से निकला पारी का पहला छक्का, 1 ओवर के बाद MI-8/0 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को मैदान पर करना होगा करिश्मा, कुछ देर में टॉस

प्लेऑफ में अभी भी मुंबई जगह बना सकती हैं, लेकिन उसे मैदान पर करिश्माई खेल दिखाना होगा। बीसीसीआई ने हाल ही में पुष्टि की थी कि पहली बार सीजन के अंतिम दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे, लेकिन सभी की निगाहें एक टीम पर होंगी, हालांकि एक ही समय में तीन अन्य टीमें भी एक्शन में होंगी। लेकिन आखिरकार, मुंबई इंडियंस पूरी तरह से सुर्खियों में रहेगी। अंतिम प्लेऑफ स्थान को हथियाने के लिए गत चैंपियन को एक चमत्कार की जरुरत हैं क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 86 रनों से हराकर अपने नेट रन रेट और क्वालीफिकेशन के अवसरों को बढ़ाया हैं।

एमआई को केकेआर के +0.587 के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए 171 रन या उससे अधिक से जीत और 200 से अधिक स्कोर करने की आवश्यकता है। हालांकि, अगर वे पीछा करते हैं तो वो बाहर हो जाएंगे।  

Created On :   8 Oct 2021 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story