क्रिकेट: CSK को याद आया लंबे बालों वाला धोनी, ट्विटर पोस्ट एक खास फोटो

IPL: Chennai super kings brings back memories of MS Dhonis long-hair days
क्रिकेट: CSK को याद आया लंबे बालों वाला धोनी, ट्विटर पोस्ट एक खास फोटो
क्रिकेट: CSK को याद आया लंबे बालों वाला धोनी, ट्विटर पोस्ट एक खास फोटो

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। एक समय था जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों की चर्चा हुआ करती थी। लंबे बालों के साथ ही धोनी ने भारतीय टीम में डेब्यू किया था और फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी 148 रनों की पारी में भी लंबे बाल लहराते दिखे थे। साउथ अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप के पहले सीजन में धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी और टीम को विश्व विजेता भी बनाया था। इस दौरान भी धोनी के लंबे बाल चर्चा में रहे थे।

समय के साथ धोनी ने अपनी हेयरस्टाइल में बदलाव किया और लंबे बालों को त्याग दिया, लेकिन गुरुवार को चेन्नई सपुर किंग्स ने धोनी के उन्हीं लंबे बालों की याद दिला दी। धोनी की IPL फ्रेंचाइजी CSK ने गुरुवार को धोनी की एक पुरानी फोटो ट्विटर पोस्ट कर उनके लंबे बालों की याद ताजा की।

इस फोटो में धोनी के साथ हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और वेणुगोपाल राव भी दिख रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, मैन इन ब्लू, पीले रंग में एक साथ खेलना शुरू करने से पहले अलग रंग में, यह अनमोल है, 2005 में श्रीलंका का दौरा। इस श्रीलंका सीरीज में धोनी ने सबसे ज्यादा 346 रन बनाए थे। जिसमें उनकी 115, 33 और 183 रनों की पारियां शामिल थीं।

Created On :  

Tags

Next Story