मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफल टीम बनी, रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ा

IPL Final : Mumbai Indians became the most successful team in IPL history
मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफल टीम बनी, रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ा
मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफल टीम बनी, रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए IPL-12 के फाइनल मैच में मुंबई ने चेन्नई को 1 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ मुंबई ने रिकॉर्ड चौथी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई IPL इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। अब तक मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीमें IPL फाइनल में चार बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें से मुंबई ने 3, जबकि चेन्नई ने एक मैच में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 का IPL खिताब अपने नाम किया है। जबकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने साल 2010, 2011 और 2018 का खिताब अपने नाम किया था। इस तरह रोहित मुंबई को चौथी बार IPL चैंपियन बनाकर बतौर कप्तान धोनी को पीछे छोड़कर IPL के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। 

अब तक के IPL चैंपियन
मुंबई इंडियंस - 4 बार (2013, 2015, 2017 और 2019), कप्तान - रोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स - 3 बार (2010, 2011 और 2018), कप्तान - महेंद्र सिंह धोनी
कोलकाता नाइट राइडर्स - 2 बार (2012 और 2014), कप्तान - गौतम गंभीर
सनराइजर्स हैदराबाद - 1 बार (2016), कप्तान - डेविड वॉर्नर
डेक्कन चार्जर्स - 1 बार (2009), कप्तान - एडम गिलक्रिस्ट
राजस्थान रॉयल्स - 1 बार (2008), कप्तान - शेन वॉर्न

IPL फाइनल में सबसे ज्यादा जीत
इसी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने एक बार डेक्कन चार्जर्स के साथ फाइनल जीता था। जबकि मुंबई के साथ उन्होंने बाकी चार बार IPL फाइनल जीता है। 4 IPL फाइनल मैचों में जीत के साथ अंबाती रायडू, कीरोन पोलार्ड और लासिथ मलिंगा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीन आईपीएल फाइनल जीत के साथ सुरेश रैना, एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं।

5 रोहित शर्मा
4 अंबाती रायुडु / कीरोन पोलार्ड / लासिथ मलिंगा
3 सुरेश रैना / एमएस धोनी / हार्दिक पंड्या

अब तक मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए सभी चार फाइनल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

2010: चेन्नई सुपरकिंग्स ने 22 रन से जीत दर्ज की थी।
2013: मुंबई इंडियंस ने 23 रन से जीत दर्ज की थी।
2015: मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत दर्ज की थी।
2019: मुंबई इंडियंस एक रन से जीता।

Created On :   12 May 2019 7:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story