खराब शुरुआत के बाद रूट का अर्धशतक
233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बिना खाते खोले आउट हो गए। उन्हें लसिथ मलिंगा ने आउट किया। इसके बाद जो रूट ने जेम्स विंस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 26 रन के कुल स्कोर पर विंस को आउट कर मलिंगा ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। विंस ने 14 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मार्गन इस मैच में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 18.4 ओवर में 73 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बेन स्टोक्स और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान जो रूट ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद रूट (57) भी पवेलियन लौट गए। उन्हें मलिंगा ने अपना तीसरा शिकार बनाया।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Cricket
- Lasith Malinga devastates England, Sri Lanka pull off major upset
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup 2019 : मलिंगा के तूफान में ढही इंग्लैंड की टीम, श्रीलंका ने 20 रनों हराया
हाईलाइट
- श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया
- श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए
- इंग्लैंड की टीम 47 ओवर में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई
डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप के 27वें मैच में श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया है। लीड्स में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 47 ओवर में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के हीरो श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा रहे जिन्होंने 10 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।


स्टोक्स ने खेली 82 रनों की पारी
इसके बाद जॉ़स बटलर भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर मलिंगा के हाथों आउट हो गए। 32.3 ओवर में 144 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन एक छोर से बेन स्टोक्स क्रीज पर जमे हुए थे। नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने अंत तक इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा। स्टोक्स ने 89 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। मोइन अली ने 16, वोक्स ने 2, आदिल राशिद ने 1 और जोफ्रा आर्चर ने 3 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड की पूरी टीम 47 ओवर में 212 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई।

मलिंगा बने गेम चेंजर, झटके 4 विकेट
श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा 10 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। मलिंगा ने विंस, बेयरस्टो, रूट और बटलर को अपना शिकार बनाया। उन्हें उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इन चार विकटों के साथ वर्ल्ड कप में मलिंगा के 50 विकेट पूरे हो गए है। वे टूर्नामेंट के इतिहास में 50+ विकेट लेने वाले चौथे और अपने देश के दूसरे गेंदबाज हैं। मुथैया मुरलीधरन ने 1996 से 2011 तक के वर्ल्ड कप में 40 मैच में 68 विकेट लिए थे। मलिंगा के अलावा इस मैच में धनंजय डी सिल्वा ने 3, इसुरू उदाना ने 2 और नुवान प्रदीप ने 1 विकेट झटका।

3 रन पर श्रीलंका ने खोए दोनों सलामी बल्लेबाज
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा 3 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला और स्कोर को 12.5 ओवर में 62 रनों तक पहुंचा दिया। फर्नांडो (49) को आउट कर मार्क वुड ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा और श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। फर्नांडो के आउट होने के बाद क्रीज पर आए एंजेलो मैथ्यूज ने मेंडिस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 29.4 ओवर में 133 रनों तक पहुंचा दिया। इस ओवर में आदिल रशीद ने लगातार दो विकेट कुशल मेंडिस (46) और जीवन मेंडिस (0) को आउट कर श्रीलंका को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

मैथ्यूज ने खेली 85 रनों की पारी
मैथ्यूज ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर श्रीलंका के स्कोर को 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रनों तक पहुंचा दिया। मैथ्यूज ने 115 गेंदों में 85 रनों का पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 3-3 विकेट झटके।आदिल रशीद को 2 विकेट जबकि क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला।
स्कोरकार्ड : श्रीलंका
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
दिमुथ करुणारत्ने कै. बटलर बो. आर्चर | 1 | 8 | 0 | 0 |
कुसल परेरा कै. मोइन बो. वोक्स | 2 | 6 | 0 | 0 |
अविष्का फर्नांडो कै. रशीद बो. वुड | 49 | 39 | 6 | 2 |
कुसल मेंडिस कै. मॉर्गन बो. रशीद | 46 | 68 | 2 | 0 |
एंजेलो मैथ्यूज नाबाद | 85 | 115 | 5 | 1 |
जीवन मेंडिस कै. एंड बो. रशीद | 0 | 1 | 0 | 0 |
धनंजय डी सिल्वा कै रूट बो. आर्चर | 29 | 47 | 1 | 0 |
थिसारा परेरा कै. रशीद बो. आर्चर | 2 | 6 | 0 | 0 |
इसुरू उदाना कै. रूट बो. वुड | 6 | 4 | 1 | 0 |
लसिथ मलिंगा बो. वुड | 1 | 5 | 0 | 0 |
नुवान प्रदीप नाबाद | 1 | 1 | 0 | 0 |
रन : 232/9, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 10
विकेट पतन : 3/1, 3/2, 62/3, 133/4, 133/5, 190/6, 200/7, 209/8, 220/9.
गेंदबाजी : क्रिस वोक्स: 5-0-22-1, जोफ्रा आर्चर: 10-2-52-3, मार्क वुड: 8-40-3, बेन स्टोक्स: 5-0-16-0, मोइन अली: 10-0-40-0, आदिल रशीद: 10-0-45-2, जो रूट: 2-0-13-0.
स्कोरकार्ड : इंग्लैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
जेम्स विंस कै. कुसल मेंडिस बो. मलिंगा | 14 | 18 | 2 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो एलबीडब्ल्यू बो. मलिंगा | 0 | 1 | 0 | 0 |
जो रूट कै. कुसल परेरा बो. मलिंगा | 57 | 89 | 3 | 0 |
इयॉन मॉर्गन कै. एंड बो. उदाना | 21 | 35 | 2 | 0 |
बेन स्टोक्स नाबाद | 82 | 89 | 7 | 4 |
जोस बटलर एलबीडब्ल्यू. मलिंगा | 10 | 9 | 1 | 0 |
मोइन अली कै. उदाना बो. धनंजय | 16 | 20 | 0 | 1 |
क्रिस वोक्स कै. कुसल परेरा बो. धनंजय | 2 | 4 | 0 | 0 |
आदिल रशीद कै. कुसल परेरा बो. धनंजय | 1 | 2 | 0 | 0 |
जोफ्रा आर्चर कै. थिसारा परेरा बो. उदाना | 3 | 11 | 0 | 0 |
मार्क वुड कै. कुसल परेरा बो. प्रदीप | 0 | 4 | 0 | 0 |
रन : 212/10, ओवर : 47, एक्स्ट्रा : 6.
विकेट पतन : 1/1, 26/2, 73/3, 127/4, 144/5, 170/6, 176/7, 178/8, 186/9, 212/10.
गेंदबाजी : लसिथ मलिंगा: 10-1-43-4, नुवान प्रदीप: 10-1-38-1, धनंजय डी सिल्वा: 8-0-32-3, थिसारा परेरा: 8-0-34-0, इसुरू उदाना: 8-0-41-2, जीवन मेंडिस: 3-0-23-0.
टीमें
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, इसुरू उदाना, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: WC 2019: रोमांचक मैच में इंग्लैंड की हार, श्रीलंका ने 20 रनों से हराया, मलिंगा ने झटके 4 विकेट
दैनिक भास्कर हिंदी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जल, थल, बर्फ में योग, जानवरों ने भी लगाए आसन
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया, वॉर्नर का शानदार शतक
दैनिक भास्कर हिंदी: विजय शंकर की चोट पर बुमराह ने दिया अपडेट, कहा- वह अब पूरी तरह ठीक
दैनिक भास्कर हिंदी: न्यूजीलैंड में होगा महिला वर्ल्ड कप का आयोजन, ICC ने जारी किया शेड्यूल