जीवा को मिली मेसी के साइन वाली जर्सी

Mahindra Singh Dhonis Daughter Jeeva gets Messis signed jersey
जीवा को मिली मेसी के साइन वाली जर्सी
जैसे पिता वैसी बेटी जीवा को मिली मेसी के साइन वाली जर्सी
हाईलाइट
  • माही भी रह चुके है स्कूल टीम में गोलकीपर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फुटबॉल से कितना लगाव है, इस चीज से हम भली-भाती वाकिफ है। लेकिन हम उनके परिवार में भी यह सिलसिला शुरू हो गया है। क्योंकि माही की पत्नी साक्षी धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई एक तस्वीर में साफ-साफ नजर आ रहा हैं की उनकी बेटी जीवा को भी फुटबॉल बहुत पसंद है। दरअसल, दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी ने कैप्टेन कूल की बेटी जीवा को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है। जिसके बाद वह फूली नहीं समां रही हैं। 

बता दें कि मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे 35 वर्षीय मेसी के लिए यह पहला वर्ल्ड कप खिताब था। 

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टग्राम पर जीवा धोनी की जर्सी पहनी हुई फोटो शेयर की है। इस जर्सी पर मेसी का ऑटोग्राफ हैं। साक्षी ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है- जैसा पिता वैसी बेटी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये मेसी ने उन्हें भेजी है या मुलाकात के दौरान दी।

माही भी रह चुके है स्कूल टीम में गोलकीपर 

महेंद्र सिंह धोनी भी फुटबॉल को बहुत पसंद करते हैं। वह क्रिकेट से पहले स्कूल की फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे। इसके अलावा चैरिटी के लिए उन्हें कई बार फुटबॉल खेलते हुए देखा गया है। धोनी जब टीम इंडिया के कप्तान थे, तब वह टीम प्रैक्टिस में फुटबॉल को हमेशा शामिल करते थे।

Created On :   28 Dec 2022 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story