धोनी ने पत्नी और टीम मेंबर्स के साथ मनाया जन्मदिन, बेटी के साथ किया डांस, देखें वीडियो

धोनी ने पत्नी और टीम मेंबर्स के साथ मनाया जन्मदिन, बेटी के साथ किया डांस, देखें वीडियो
हाईलाइट
  • धोनी के जन्मदिन पर केक काटने के लम्हों का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया
  • धोनी ने बेटी जीवा
  • पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम के मेंबर्स के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया

डिजिलट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ने बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम के मेंबर्स के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन पर केक काटने के लम्हों का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ डांस करते भी नजर आ रहे हैं। अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी को BCCI और ICC ने भी बधाई दी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Bday

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

BCCI ने ट्विटर पर लिखा, 4 वर्ल्ड कप, 4 अलग-अलग लुक। आपको कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है? एक तस्वीर चुनें। हैप्पी बर्थडे धोनी। ICC ने अपने ट्विटर पर लिखा, एक खिलाड़ी, अरबों भावनाएं। जीवन भर की यादें। हैप्पी बर्थडे, एमएस धोनी। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिता चुके हैं।

हार्दिक पंड्या ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,  हैप्पी बर्थडे माही भाई। आपके साथ बिताए हुए हर दिन से कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है। शुक्रिया मेरा रोल मॉडल बनने के लिए। इनके अलावा धोनी को कई खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी हैं।

Created On :   7 July 2019 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story