मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, हेली मैथ्यूज ने निभाई अहम भूमिका

Mumbai Indians won hat-trick by defeating Delhi, Haley Mathews played an important role
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, हेली मैथ्यूज ने निभाई अहम भूमिका
महिला प्रीमियर लीग मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, हेली मैथ्यूज ने निभाई अहम भूमिका
हाईलाइट
  • मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी जीत है।   

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  महिला प्रीमियर लीग के ग्रुप स्टेज के मुकाबले जारी है  गुरूवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल पर जोरदार तरीके से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 30 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई की ओर से हैली मैथ्यूज ने 32 रन बनाए वहीं तीन विकेट भी हासिल किया। मुंबई ने पहले गुजरात जायंट्स और आरसीबी को हराया था। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी जीत है। 

 

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। यास्तिका  ने आउट होने से पहले आठ 32 गेंदों में 41 रन बनाएं जिसमें आठ चौके भी शामिल है। वहीं हेली ने 32 रनों की पारी खेली। नेट साइवर-ब्रंट 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। 15 ओवर्स में ही मुंबई ने यह मुकाबला जोरदार तरीके से जीत लिया। 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही। दिल्ली ने पावरप्ले के 6 ओवरों में मात्र 29 रन बनाए। दिल्ली के 31 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। हालांकि तीसरे विकेट गिरने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान मेग लैनिंग के  बीच 50 रनों की पार्टनरशिप हुई।  
दिल्ली ने नौ गेंद और तीन रन के अंदर चार विकेट गंवाए। 84 रन पर दिल्ली के सात विकेट गिर चुके थे। बाद में राधा यादव ने दिल्ली की टीम को 105 रनों के स्कोर तक पंहुचाया। 

Created On :   9 March 2023 5:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story