वीडियो में सिमटा महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का 15 साल लंबा सफर, इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ फ्रेंचाइजी ने थाला के साथ को किया सलाम

Thala completes 15 years with Dhoni and Chennai Super Kings, franchise pays emotional tribute
वीडियो में सिमटा महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का 15 साल लंबा सफर, इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ फ्रेंचाइजी ने थाला के साथ को किया सलाम
चेन्नई और धोनी का सफर  वीडियो में सिमटा महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का 15 साल लंबा सफर, इमोशनल ट्रिब्यूट के साथ फ्रेंचाइजी ने थाला के साथ को किया सलाम
हाईलाइट
  • आईपीएल के पहले सीजन में एमएस धोनी को 9.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ को 15 साल पूरे हो गए हैं। आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी पिछले डेढ़ दशक से सीएसके की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इन 15 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन सीएसके और धोनी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। इस खास मौके को फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को स्पेशल ट्रिब्यूट देकर सेलिब्रेट किया। चेन्नई ने इस लंबे सफर में धोनी के खास पलों की झलकियां शेयर की। 

चेन्नई और धोनी का सफर 

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले सीजन की नीलामी में एमएस धोनी को 9.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद से धोनी कभी भी आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं हुए। इस दौरान जब चेन्नई की टीम पर दो साल का बैन लगा तो धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम में चले गए। लेकिन जब फ्रेंचाइजी की दोबारा से वापसी हुई तो उन्होंने अपने कप्तान को एक बार फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया। धोनी ने भी फ्रेंचाइजी के इस फैसले को सही साबित करते हुए उसी साल चेन्नई को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया। 

धोनी से चेन्नई और चेन्नई से धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह एमएस धोनी यानी फैंस के थाला ही हैं। थाला धोनी किसी भी देश के किसी भी मैदान पर खेलने उतरे उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आती है। फैंस की उनके लिए दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धोनी जैसे ही मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं फैंस विपक्षी टीम की जर्सी उताकर चेन्नई की जर्सी पहन लेते हैं। साल 2020 के आईपीएल सीजन के दौरान जब चेन्नई की टीम प्रैक्टिस मैच खेल रही थी तो चेपॉक के मैदान लगभग पूरी तरह से भरा हुआ था। 

चार बार जीत चुके हैं आईपीएल का खिताब

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक चार बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा चुकी है। आईपीएल का अगला सीजन धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है। 31 मार्च से शुरु होने वाले इस सीजन में भी धोनी टीम की कप्तानी संभालने वाले हैं। धोनी अपने आखिरी आईपीएल सीजन में टीम को चैम्पियन बनाकर स्पेशल विदाई लेना चाहेंगे। 

 

Created On :   21 Feb 2023 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story