Emotional Post: धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का इमोशनल पोस्ट, कहा- अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा

Wife Sakshi Dhonis emotional tribute to MS Dhoni, said You held those tears to say goodbye to your passion
Emotional Post: धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का इमोशनल पोस्ट, कहा- अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा
Emotional Post: धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का इमोशनल पोस्ट, कहा- अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धोनी के इस फैसले से हर कोई इमोशनल हो गया है। वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी उनके संन्यास के फैसले के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट की है। 

साक्षी ने लिखा-आपने जो कुछ हासिल किया, उस पर गर्व होना चाहिए। मुझे यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा। साक्षी ने आगे लिखा कि खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है।

धोनी ने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया। धोनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, धन्यवाद। पूरे करियर के दौरान अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

धोनी ने भारत को टी-20 और वनडे विश्व कप जीताया
धोनी ने 2004 में वनडे में डेब्यू किया था। बाद में वह विश्व क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान बने। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना था। इसके चार साल बाद ही उन्होंने 2011 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया था। इसके दो साल बाद 2013 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। धोनी के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कप्तान के रूप में 332 मैच खेले।

भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी 20 मैच खेले
धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी 20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 10773, 4876 और 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 190 मैच में 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था।

Created On :   16 Aug 2020 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story