IPL 2026 Eliminator Match: RR ने SRH को दिया 244 रन का टारगेट, वैभव ने खेली तूफानी पारी, प्रफुल्ल हिंगे ने झटके 3 विकेट

RR ने SRH को दिया 244 रन का टारगेट, वैभव ने खेली तूफानी पारी, प्रफुल्ल हिंगे ने झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में आज (27 मई) एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने बनाए 243 रन। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंड़ीगढ़ के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। आरआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने मचा दिया तूफान। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में बना डाले 97 रन।

वैभव सूर्यवंशी जब तक क्रीज पर थे तब तक राजस्थान ने हैदराबाद को दबा कर रखा था। वह जैसी ही आउट हुए आरआर की रफतार धीमी पड़ गई। राजस्थान के दोनों ओपनर इतनी अच्छी लग में थे। उन्होंने पहले 8 ओवर में 125 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। दोनों के आउट होने के बाद टीम अगले 12 ओवरों में 118 रन बनाए ही बना सकी। वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 छक्के निकले।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल में सबसे महंगा ओवर फेक दिया। 4 ओवरों में कमिंस ने केवल 3 डॉट गेंद कीं और 64 रन लुटा दिए। हैदराबाद के लिए खेलते हुए सबसे महंगा स्पेल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है।

RR की प्लेइंग- 11

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पंजा/ब्रजेश शर्मा शामिल हैं।

SRH की प्लेइंग- 11

में पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्षल पटेल/प्रफुल्ल शामिल हैं।

Created On :   27 May 2026 9:29 PM IST

Tags

Next Story