IPL 2026: 'मुस्तफिजुर रहमान को टीम से करें बाहर', शाहरुख खान की केकेआर को बीसीसीआई के कड़े निर्देश

मुस्तफिजुर रहमान को टीम से करें बाहर, शाहरुख खान की केकेआर को बीसीसीआई के कड़े निर्देश
बीसीसीई ने शाहरुख खान की टीम केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल करने पर शाहरुख खान विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआई) के भी कड़े निर्देश सामने आए हैं। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाफ मुस्तफिजुर रमहान को रिलीज करने के निर्देश दिए हैं। मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने पर बॉलीवुड के किंग खान को सख्त आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में बीसीसीआई भी सामने आया है।

केकेआर मांग सकती है रिप्लेसमेंट

विवाद लगातार बढ़ता हुआ देख बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि हाल ही में देशभर में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलड़ी को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई का ये भी कहना है कि अगर केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है तो बीसीसीआई उसकी भी अनुमति देगा।

क्यों हो रहा है विवाद?

बता दें, बांग्लादेश के तेज बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम में शामिल करने पर भारी विवाद हो रहा है। शाहरुख खान के खिलाफ लगातार बयानबाजियां हो रही हैं। इसकी जड़ कुछ और नहीं बल्कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाएं हैं। हाल ही में बांग्लादेश से आई इन खबरों ने भारत में चिंता बढ़ा दी थी। इन घटनाओं का हवाला देते हुए ही बीजेपी और शिवसेना के कई नेता आईपीएल में बांग्लादेश के खिलाड़ी के खेलने पर बवाल और सवाल कर रहे हैं।

कितने में खरीदा था प्लेयर?

अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 60 मैचों में 65 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था।

कितने बांग्लादेशी खिलाड़ी थे शामिल?

आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में करीब 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल थे। उसमें रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान शामिल थे।

Created On :   3 Jan 2026 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story