Shaheen Afridi BBL Debut: बिग बैश लीग में शाहीन अफरीदी की हुई जमकर धुलाई, डेब्यू मैच में ही कराई घनघोर बेइज्जती

बिग बैश लीग में शाहीन अफरीदी की हुई जमकर धुलाई, डेब्यू मैच में ही कराई घनघोर बेइज्जती
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 15 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में अपना डेब्यू किया। लेकिन अपने पहले मैच में ही शाहीन की ऐसी बेइज्जती हुई कि वो जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 15 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में अपना डेब्यू किया। लेकिन अपने पहले मैच में ही शाहीन की ऐसी बेइज्जती हुई कि वो जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। बीबीएल में ब्रिसबेन हीट से खेल रहे शाहीन की गेंदों पर मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने जमकर धुलाई की।

मैच में टिम सीफर्ट के शानदार शतक की बदौलत मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले खेलते हुए 212 रन बनाए थे। 213 के टारगेट का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट की टीम 198 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। इस मैच शाहीन न ही बॉल से अच्छा प्रदर्शन कर सके और न ही बैट से।

पूरे ओवर भी नहीं फेंक सके अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ओवर में तो केवल 9 रन ही दिए। लेकिन, उनके अगले ही ओवर में टिम सीफर्ट और ओलिवर पीक ने 19 रन दे दिए। दो ओवर में 14 की इकोनॉमी से 28 रन देने वाले अफरीदी जब तीसरा ओवर करने आए तो उन्होंने दो बीमर गेंद फेंक दीं जिसकी वजह से वो पूरा ओवर ही नहीं फेंक सके।

पारी का 18वां और अपने कोटे के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अफरीदी ने छक्का खाया। इसके बाद वह प्रेशर में आ गए कि उन्होंने ओवर में तीन नो बॉल कर डालीं। इसी ओवर में मेलबर्न रेनेगेड्स सीफर्ट ने 53 गेंद में अपना शतक पूरा किया और ओलिवर पीक ने 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

एक ही ओवर में दो बीमर बॉल फेंकने के चलते उन्हें सजा के तौर पर पूरा ओवर ही नहीं फेंकने दिया। उनकी जगह फिर मैकस्वीनी ने 18वें ओवर की बाकी बची दो गेंदें फेंकी। इस तरह अफरीदी ने अपने 2.4 ओवर में 43 रन दिए।

Created On :   15 Dec 2025 10:01 PM IST

Tags

Next Story