T20 WC 2026 Records: न बुमराह..न सैंटनर, वेस्टइंडीज के इस बॉलर ने किया ऐसा कारनामा, वर्ल्ड क्रिकेट में नहीं कर पाया कोई

न बुमराह..न सैंटनर, वेस्टइंडीज के इस बॉलर ने किया ऐसा कारनामा, वर्ल्ड क्रिकेट में नहीं कर पाया कोई
वेस्टइंडीज और इटली के बीच हुए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में शमर जोसेफ ने ऐसा कारनामा किया है जो दुनिया के बड़े से बड़े प्लेयर नहीं कर पाए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टी20 वर्ल्डकप 2026 में रैंकिंग की लास्ट टीमें अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका रही हैं। इस लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज का है। टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी 4 मैच जीते हैं। गुरुवार को खेले गए आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया। इस मैच में कैरेबियन टीम के बॉलर शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जो आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े से बड़े खिलाड़ी ने नहीं किया।

बनाया यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

शमर जोसेफ ने मैच में 4 ओवरों में 30 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में इटली के थॉमस ड्राका और अली हसन को आउट किया। इसके पहले कप्तान हैरी जॉन और ग्रांट स्टीवर्ट को पवेलियन भेजा था। इसके अलावा उन्होंने मैच में 4 कैच भी लिए। इसके साथ ही वे पुरुष और महिला क्रिकेट में इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक मुकाबले में 4 विकेट लिए हैं और साथ ही 4 कैच पकड़े हैं।

चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची वेस्टइंडीज

आज वेस्टइंडीज ने इटली को हराकर वर्ल्डकप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। ग्रुप-सी के इस आखिरी ग्रुप मुकाबले में कैरेबियन टीम ने इटली पर 42 रन से जीत दर्ज की। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में इटली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। इस वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी लीग मैच भी जीत लिया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाली वेस्टइंडीज टीम के लिए शाई होप ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अलावा, रोस्टन चेज ने 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन की पारी खेली। इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।

166 के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली का कोई बैटर ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। टीम की ओर से बेन मैनेंटी ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने 26 रन बनाए। उनके अलावा जेजे स्मट्स ने 24 और एंथोनी मोस्का ने 19 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से शमार जोसेफ ने धारदार गेंदबाजी की। उन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उनके अलावा मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट झटके।

Created On :   19 Feb 2026 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story