आईपीएल 2023: क्या रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान? टीम छोड़ने की वजह ही बनेगी वापसी का कारण

क्या रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान? टीम छोड़ने की वजह ही बनेगी वापसी का कारण
  • दो साल पहले कप्तानी की वजह से गुजरात में गए थे हार्दिक पांड्या
  • मुंबई इंडियंस में दोबारा शामिल होने के बाद हार्दिक बनेंगे कप्तान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड लगभग कंफर्म हो चुका है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल होने वाले हैं। पहले यह खबरे चल रही थी कि गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमें अपने कप्तानों को एक-दूसरे के साथ ट्रेड कर रही हैं। लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या को कैश ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ रही है। इसका मतलब मुंबई की टीम गुजरात टाइटंस के साथ यह डील किसी खिलाड़ी के बदले नहीं बल्कि पैसे देकर पूरा करेगी। ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि आखिरी अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या किसके हाथों में होगी।

क्या रोहित की जगह हार्दिक बनेंगे मुंबई के कप्तान?

गौरतलब है कि साल 2022 आईपीएल सीजन से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल के 15वें सीजन में दो नई टीमों की एंट्री हुई और मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ। इस समय बीसीसीआई ने पहले से मौजूद सभी आठ टीमों को अपने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन दिया था। जबकि दोनों ही नई फ्रेंचाइज को सभी अन्य टीमों की ओर से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका दिया गया था। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपने साथ नहीं रखा। जबकि गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर कप्तान बना दिया था।

इस बीच ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई थी कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस से कप्तानी की मांग की थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाए रखा और हार्दिक को रिलीज करने का फैसला लिया था। अब चूंकि गुजरात की कप्तानी छोड़कर हार्दिक एक बार फिर से मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इसलिए संभावनाएं हैं कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को टीम की कप्तानी का ऑफर की हो। लेकिन यहां एक और सवाल उठता है कि अगर हार्दिक मुंबई की कमान संभालेंगे तो पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा का क्या होगा? खैर फिलहाल दोनों ही फ्रेंचाइजिस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसलिए हार्दिक के मुंबई में ट्रेड होने और कप्तानी मिलने पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Created On :   25 Nov 2023 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story