WPL 2026: आज से हो रहा वीमेंस प्रीमियर लीग का आगाज, जानिए किस चैनल पर देख पाएंगे मैचों का लाइव टेलिकास्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वीमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन (WPL 2026) आगाज आज से हो रहा है। खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 5 टीमें - मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स हिस्सा लेंगी।
27 नवंबर 2025 को इस मेगा लीग के चौथे सीजन के लिए ऑक्शन हुआ था। इसके बाद से टीमों का स्क्वाड काफी हद तक बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं ओपनिंग मैच किन-किन टीमों के बीच खेला जाएगा और इस मैच का प्रसारण आप किस टीवी चैनल और मोबाइल एप पर देख सकेंगे।
यह भी पढ़े -नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी दिल्ली कैपिटल, इस स्टार प्लेयर को सौंपी जा सकती है कमान
इन टीमों के बीच होगा पहला मैच?
WPL 2026 का पहला मैच दो पूर्व विजेता टीमों मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 2023 और 2025 सीजन में ट्रॉफी जीती चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024 सीजन की विनर रही थी।
यहां देख सकेंगे लाइव मैच
WPL 2026 मैचों का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
यह भी पढ़े -हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी...नैट साइवर ब्रंट की खतरनाक गेंदबाजी...दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस
ऐसा होगा फॉर्मेट
WPL का चौथा सीजन डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें सभी पांच टीम लीग स्टेज के मैचों में एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। सभी टीमें लीग स्टेज में आठ-आठ मुकाबले खेलेंगी। पॉइंट्स टेबल में जो टीम टॉप पर रहेगी वह सीधे फाइनल में जगह बना लेगी। वहीं, टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह फाइनल में टेबल टॉपर टीम से भिड़ेगी।
Created On :   9 Jan 2026 12:55 AM IST












