मुंबई में दिलदहला देने वाली घटना: बड़े भाई ने घर के काम के लिए महिला को किया फोन, छोटे भाई ने धारदार हथियार से किए कई वार

बड़े भाई ने घर के काम के लिए महिला को किया फोन, छोटे भाई ने धारदार हथियार से किए कई वार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के मीरा रोड इलाके में एक 36 वर्षीय महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के मीरा रोड इलाके में एक 36 वर्षीय महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना इलाके के सांईबाबा नगर स्थित चंद्रेश एकॉर्ड्स बिल्डिंग की है। एक कामगार महिला पर हमलावरों ने कई चाकू से वार किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान सुमन कांबले के रूप में हुई है। वह काशीमीरा क्षेत्र में अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह लोगों के घरों में काम करती थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि जिस घर में यह वारदात हुई है, वहां के 42 वर्षीय आरोपी ने पिछले करीब एक महिने से सुमन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसके बारे में सुमन ने अपने घर पर भी बताया था। इतना ही नहीं सुमन ने आरोपी के बड़े भाई से भी इसकी शिकायत की और घर का कार्य छोड़ दिया।

बड़े भाई ने दिलाया भरोसा

मृतका के काम छोड़ने के बाद आरोपी के बड़े भाई ने फिर से सुमन से संपर्क किया और काम पर आने की गुजारिश की। उसने महिला को भरोसे में लिया कि अब उसका छोटा भाई इस घर में नहीं रहता है, इसी के आधार पर सुमन बुधवार शाम करीब 6.30 बजे फिर के काम पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी घर में ही मौजूद था और पहले से ही हमले की तैयारी में था। मौका मिलते ही उसने सुमन पर कई वार किए और वहां से भाग निकला।

पुलिस की पांच टीमों का गठन

काशीमीरा पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और तुरंत पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को शुरुआती जांच में बड़े भाई की इस साजिश में कोई भूमिका नहीं मिली है। इसके अलावा दोनों भाइयों के बीच पिछले दो दिनों में फोन पर बातचीत भी नहीं हुई है। पुलिस ने बड़े भाई के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया है। जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खगाल रहे हैं।

Created On :   27 March 2026 12:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story