बिहार में नक्सलियों ने की 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

Naxalites shot dead 2 people in Bihar
बिहार में नक्सलियों ने की 2 लोगों की गोली मारकर हत्या
Murder बिहार में नक्सलियों ने की 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

डिजिटल डेस्क, जमुई। बिहार में नक्सलियों ने बुधवार की रात जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चकाई थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र टोला पहाड़ के बाराटांड़ गांव में बुधवार की रात 25 से 30 की संख्या में आए हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल दिया और दो ग्रामीणों को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद नक्सलियों ने कुछ देर ले जाने के बाद दोनों की गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान चोपाय हेंब्रम और अर्जुन हेंब्रम के रूप में की गई है। दोनों पिता और पुत्र बताए जा रहे हैं।

इधर, सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोडा है, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात कही है। 

जमुई के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दो लोगों की हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पहाड़ी और सुदूरवर्ती क्षेत्र है। नक्सलियों की खिलाफ छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

आईएएनएस

Created On :   26 Aug 2021 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story